एक्सप्लोरर

चार राज्यों के चुनाव के बीच मायावती का बड़ा बयान, यूपी इलेक्शन में होगी वापसी? 14 अप्रैल को पहला शंखनाद

बैठक में मायावती ने कहा कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का सही लाभ तभी मिल सकता है, जब बहुजन समाज की सरकार सत्ता में हो.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर तेज हो गया है. अखिलेश यादव के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मोर्चा संभाल लिया है. मायावती के ताज़ा बयान ने साफ कर दिया है कि आने वाले चुनाव से पहले सियासी जंग और तीखी होने वाली है. अब सबकी नजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जवाब पर टिक गई है. बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने 14 अप्रैल के बाद चुनावी मोड में उतरने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं. लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने जिस तरह आरक्षण, बेरोज़गारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा, उससे साफ है कि BSP अब आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरने जा रही है.

बैठक में मायावती ने कहा कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का सही लाभ तभी मिल सकता है, जब बहुजन समाज की सरकार सत्ता में हो. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “बहुजन समाज की सरकार के बिना आरक्षण को सही नीयत और नीति के साथ लागू करना असंभव है.”

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों पर आरोप लगाया कि वे आरक्षण व्यवस्था को “कमज़ोर और निष्क्रिय” बना रही हैं. रोजगार और गरीबी के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा. उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में लोगों की रोटी-रोज़ी की स्थिति लगातार खराब हो रही है. उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारें भूख, गरीबी और बेरोज़गारी जैसी समस्याओं को नारे और घोषणाओं के जरिए हल करने की कोशिश कर रही हैं.”

लखनऊ में 14 को बीएसपी का शक्ति प्रदर्शन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ किया है कि आने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचें और अंबेडकर स्मारक पर श्रद्धांजलि दें. इसे BSP के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.

किसे मिलेगा BSP का टिकट? ब्राह्मण नाराज़गी के बीच मायावती का बड़ा संकेत, अपराधियों की एंट्री पूरी तरह बंद
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले टिकट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बसपा प्रमुख मायावती ने साफ कर दिया है कि इस बार उम्मीदवारों के चयन में सख्ती बरती जाएगी—और सबसे बड़ा संकेत यह है कि अपराधी छवि वाले लोगों को किसी भी हाल में टिकट नहीं मिलेगा.

मायावती ने कहा, “उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पार्टी कई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और बाकी सीटों पर चयन जारी है, जिन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद घोषित किया जाएगा.”

उन्होंने साफ निर्देश दिया कि उम्मीदवारों के नाम भेजने से पहले उनकी पूरी जांच की जाए. “BSP विधानसभा चुनाव में आपराधिक तत्वों को टिकट देने से सख्ती से परहेज करेगी.” यानी साफ है—इस बार टिकट उन्हीं को मिलेगा जिनकी छवि साफ है. 

प्रदेश में ब्राह्मण वर्ग की नाराज़गी की चर्चा के बीच बसपा ने ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ लाइन को फिर से आगे रखा है. मायावती ने कहा, “BSP अन्य राजनीतिक दलों से अलग है, इसके शब्द और कार्य ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत से संचालित होते हैं और उम्मीदवारों के चयन में समाज के सभी वर्गों को उचित और समान प्रतिनिधित्व दिया जाएगा.” इसका मतलब है कि दलित, OBC, ब्राह्मण और मुस्लिम—सभी को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम हो रहा है.

पिछले कुछ चुनावों में BSP का प्रदर्शन कमजोर रहा है, लेकिन मायावती का यह आक्रामक रुख संकेत देता है कि पार्टी अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश में है. आरक्षण, सामाजिक न्याय, महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दे सीधे बड़े वोट बैंक को प्रभावित करते हैं. ऐसे में BSP इन मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनावी रणनीति तैयार कर रही है. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अगर BSP जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर पाती है, तो वह आने वाले चुनाव में फिर से अहम भूमिका निभा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
Embed widget