एक्सप्लोरर

'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी ने ऐलान किया कि आने वाले समय में 15 लाख और गरीब परिवारों को पक्के घर देने की गारंटी है. उन्होंने गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की भी सराहना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में चुनाव की घोषणा के बाद गोगामुख में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि जनता का यह अपार प्यार इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार हैट्रिक पक्की है. उन्होंने आगे कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें प्रधानमंत्री पद की हैट्रिक लगाने का अवसर मिला है और इसी तरह राज्य में भी सरकार की हैट्रिक तय है.

क्षेत्र से जुड़ाव पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए विशेष महत्व रखता है. उन्होंने उल्लेख किया कि यहां से मालिनी थान अधिक दूर नहीं है, जो भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी एक पवित्र नगरी मानी जाती है. कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी धेमाजी के गोगामुख में रैली को संबोधित करने के बाद, उनका विश्वनाथ जिले में एक बजे एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

आवास योजना की उपलब्धियां
पीएम मोदी ने बताया कि अब तक 22 लाख से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र में यह वादा किया गया है कि जिन परिवारों को अभी तक मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें भी घर दिए जाएंगे. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी की तीसरी हार तय है. कांग्रेस के 'राजकुमार' हार का शतक लगाएंगे. उन्होंने सर्वानंद सोनोवाल और हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में हुए 10 साल के सुशासन को सराहा.

भविष्य की योजनाएं
उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में 15 लाख और गरीब परिवारों को पक्के घर देने की गारंटी है. इसके साथ ही गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की योजना को भी उन्होंने सराहनीय बताया. 

महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘लखपति दीदी’ अभियान के तहत असम की तीन लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति बाईदेव’ बन चुकी हैं. उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार का लक्ष्य अब 40 लाख महिलाओं को ‘लखपति बाईदेव’ बनाना है. इसके अलावा ‘ओरुनोदोई’ योजना का विस्तार किया जाएगा और इसमें अतिरिक्त लाभ भी जोड़े जाएंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget