एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी के इस्तीफे की पेशकश को बीजेपी ने बताया 'नाटक'

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार खुद गिर जाएगी और इसके लिए बीजेपी को कुछ करने की जरूरत नहीं है. गौरतलब है कि ममता ने कहा था कि बीजेपी अगर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करती है तो वह उसकी गलती होगी.

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से ममता बनर्जी के इस्तीफे की पेशकश को नाटक करार दिया. पार्टी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार खुद ही गिर जाएगी और इसके लिए बीजेपी को कुछ करने की जरूरत नहीं है. लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहने के कारण ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन उनकी पार्टी ने उसे नामंज़ूर कर दिया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता: ममता बनर्जी ने की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश, पार्टी ने खारिज की

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “यह अच्छा है कि उन्होंने कम से कम अपनी हार स्वीकार की, लेकिन केवल सहानुभूति बटोरने के लिए उन्होंने पद छोड़ने का नाटक किया.”

विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार खुद गिर जाएगी और इसके लिए बीजेपी को कुछ करने की जरूरत नहीं है. गौरतलब है कि ममता ने कहा था कि बीजेपी अगर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करती है तो वह उसकी गलती होगी.

ममता का इस्तीफा हुआ नामंज़ूर

आपको बता दें कि बीते रोज़ ममता बनर्जी ने अपने इस्तीफे की पेशकश का खुलासा करते हुए कहा, ''तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक बैठक में मैंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की पेशकश की. हालांकि पेशकश पार्टी द्वारा खारिज कर दी गई और मैं पद पर बनी रह सकती हूं.'' उन्होंने भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर संदेह उत्पन्न किया. उन्होंने दावा किया, ''यह बड़ी जीत संदेह से परे नहीं है. यह काफी आश्चर्यजनक है कि कैसे विपक्ष का कई राज्यों में पूरी तरह से सफाया हो गया. कुछ 'जोड़तोड़' हैं और विदेशी शक्तियां भी शामिल हैं.'' तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए राज्य में आपातकाल जैसी स्थिति बनायी.

42 लोकसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में एक दौर था जब इसे वाम दलों का गढ़ कहा जाता था. मगर इस बार के लोकसभा चुनाव में वाम दलों से जनता कन्नी काटती हुई नजर आई. इस बार वाम दलों की दोनों पार्टियों - सीपीएम और सीपीआई को एक भी सीट नसीब नहीं हुई. हालांकि, राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर टीएमसी ने अपना नाम दर्ज किया. टीएमसी को यहां बीजेपी से कड़ी टक्कर मिली. सूबे में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो 22 सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की है, यहां पार्टी का वोट शेयर कुल 43.3 प्रतिशत रहा.

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रपति ने मोदी को नियुक्त किया नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री, पीएम ने दिया ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ 

प्रचंड जीत के बाद आज गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, जनसभा करने के बाद मां हीराबेन से लेंगे आशीर्वाद

बेहतर तालमेल होता तो बेहतर प्रदर्शन करता कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष

मुंबई: पत्नी संग विदेश जा रहे जेट एयरवेज के पूर्व चेरयमैन नरेश गोयल को एयरपोर्ट पर रोका गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget