एक्सप्लोरर

BJP Manifesto: वन नेशन वन इलेक्शन, 2036 में ओलंपिक की मेजबानी... बीजेपी के संकल्प पत्र की बड़ी बातें

Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र का लोकार्पण करने के बाद कहा कि पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है. 10 साल में बीजेपी ने इसके जरिये हर किसी को गारंटी दी है.

BJP Manifesto Highlights: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार (14 अप्रैल, 2024) को अपने संकल्प पत्र (चुनावी मैनिफेस्टो) लॉन्च किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया. मैनिफेस्टो के लोकार्पण के मौके पर राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और अमित शाह भी मौजूद रहे.

लोकार्पण के बाद अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बहुत शुभ दिन है. देश के कई राज्यों में इस समय नव वर्ष का उत्साह है. आज आंबेडकर जयंती भी है. ऐसे समय में बीजेपी ने विकसित भारत के संकल्प को आप सभी के सामने रखा है. मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. मैं राजनाथ सिंह और उनकी टीम को इसे तैयार करने के लिए धन्यवाद देता हूं. जिन आम लोगों ने इसे बनाने के लिए भागीदारी निभाई, उन्हें भी धन्यवाद अदा करता हूं. पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का इंतजार रहता है. 10 साल में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदू को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है. 

बीजेपी के संकल्प पत्र की पांच बड़ी बातें

1. रोजगार की गारंटी

बीजेपी ने अपने मैनिफेस्टो में सबसे ज्यादा जोर रोजगार की गारंटी पर दिया है. रोजगार की गारंटी के जरिये भारतीय जनता पार्टी युवा वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है. रोजगार को लेकर विपक्ष भी लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहा है.  

2. महिला आरक्षण

नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले साल महिला आरक्षण बिल को पास किया था. 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' नामक इस कानून में विधानसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की बात है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीसरे कार्यकाल में इसे लागू करने की बात कही है.

3. कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को भी अपने पक्ष में करने की कोशिश की है. बीजेपी ने वादा किया है कि वह कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम करेगी और खेती को और बेहतर बनाने, किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करेगी.

4. OBC-SC-ST को हर क्षेत्र में सम्मान

राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे दल लगातार ओबीसी को आरक्षण देने की बात कहते आ रहे हैं. पिछले साल हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था. ऐसे में बीजेपी ने ओबीसी, एससी और एसटी को लुभाने के लिए अपने संकल्प पत्र में इन तीनों को हर क्षेत्र में सम्मान देने का वादा किया है.

5. विश्वभर में रामायण उत्सव मनाया जाएगा

बीजेपी ने अपने मैनिफेस्टो में इस बार विश्वभर में रामायण उत्सव मनाने की भी बात कही है. इस तरह बीजेपी ने राम मंदिर को एक बार फिर भुनाने की कोशिश की है. बीजेपी ने अयोध्या के विकास की भी बात कही है.

मैनिफेस्टो की प्रमुख बातें

  • रोजगार की गारंटी
  • 2036 में ओलंपिक की मेजबानी
  • 3 करोड़ लखपति दीदी
  • महिला आरक्षण लागू होगा
  • कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करेंगे
  • मछुआरों के लिए योजना
  • OBC-SC-ST को हर क्षेत्र में सम्मान
  • अयोध्या का और विकास करेंगे
  • विश्वभर में रामायण उत्सव मनाया जायेगा
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होगी
  • भारतीय न्याय संहिता लागू होगी
  • वन नेशन, वन इलेक्शन लागू होगा

ये भी पढ़ें

BJP Manifesto Highlights: बीजेपी के घोषणापत्र में UCC लाने का वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget