एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस का दावा- बीजेपी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया, सत्ता में लौटेंगे

फडणवीस ने विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 में बीजेपी- शिवसेना सरकार के सत्ता में आने से पहले के 15 सालों के शासन में उन्होंने कुछ नहीं किया. फडणवीस के मुताबिक बीजेपी के शासनकाल में महाराष्ट्र ने व्यवसाय, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य में पहला स्थान हासिल किया है.

पुणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन एक बार फिर राज्य में सत्ता संभालेगा क्योंकि उनकी सरकार ने समाज के कमजोर तबके के लिए काम किया है और उनके जीवन में बदलाव लायी है. उन्होंने विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 में बीजेपी- शिवसेना सरकार के सत्ता में आने से पहले के 15 सालों के शासन में उन्होंने कुछ नहीं किया. फडणवीस सोलापुर जिले के मंगलवेधा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

फडणवीस ने कहा, ''कांग्रेस और एनसीपी ने 15 सालों तक झूठ और गुमराह करने वाले वादों के सिवाय कुछ नहीं किया. लेकिन पांच साल पहले हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद हमने गरीबों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, किसानों, ओबीसी और महिलाओं के लिए काम किए और (उनके जीवन में) बदलाव लाने का प्रयास किया.'' बीजेपी-शिवसेना की सरकार पिछले पांच सालों के दौरान किसानों के साथ खड़ी रही और सबसे बड़ी ऋण माफी की जिससे 50 लाख किसानों को लाभ हुआ.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैं आपको बताता हूं कि केवल आर्थिक राहत पर्याप्त नहीं है. सतत सिंचाई के माध्यम से हमें पानी मुहैया कराना होगा. पांच सालों के दौरान हमने जलयुक्त शिविर कार्यक्रम के माध्यम से कई वाटरशेड प्रबंधन परियोजनाओं पर काम किया.'' बीजेपी-शिवसेना के सहयोगी रायत क्रांति संगठन के पंढरपुर- मंगलवेधा क्षेत्र से उम्मीदवार सुधाकरपंत परिचारक को वोट देने की अपील करते हुए फडणवीस ने कहा कि भगवा गठबंधन सत्ता में लौटेगा. उन्होंने कहा, ''अगर आप उनको चुनते हैं तो क्षेत्र में कई परियोजनाओं को गति मिलेगी.'' फडणवीस के मुताबिक बीजेपी के शासनकाल में महाराष्ट्र ने व्यवसाय, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य में पहला स्थान हासिल किया है.

यह भी पढ़ें-

खून की नदियां तो छोड़िए कश्मीर में एक गोली भी नहीं चलानी पड़ी- अमित शाह

एक और ठाकरे के राजनीति में उतरने की अटकलें, उद्धव ने तेजस को लेकर दी ये सफाई हरियाणा: जाट लैंड में कमाल कर पाएगी बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग, या विपक्ष मारेगा बाजी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
Embed widget