एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता द्वारा महिला कार्यकर्ता से छेड़छाड़ का दावा गलत, वायरल वीडियो का पाकिस्तान से संबंध

वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान की एक पुरानी रैली का है और इस वीडियो का किसी बीजेपी नेता से कोई संबंध नहीं है. इसलिए, वायरल का दावा ग़लत हैं. 

फैक्ट चैक

निर्णय [असत्य]

यह वीडियो पाकिस्तान के राजनीतिक दल पीपीपी की एक पुरानी रैली का है और इस वीडियो का किसी बीजेपी नेता से कोई संबंध नहीं है.

(ट्रिगर वार्निंग: रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के दृश्यों का वर्णन है. पाठकों को विवेक की सलाह दी जाती है.)

दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख़्स रैली के दौरान अपने साथ चल रही एक महिला के शरीर को छूता हुआ नज़र आ रहा है. बैकग्राउंड में 'जय श्री राम' के नारे सुने जा सकते हैं. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि इसमें दिख रहा शख़्स भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नेता है जो एक रैली के दौरान पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ खुलेआम छेड़छाड़ कर रहा है. 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जय श्री राम के नारे लगा दो फिर हाथ कहीं भी घुसा दो.." वहीं, एक अन्य यूज़र ने तमिल भाषा में लिखे कैप्शन में बीजेपी नेता पर महिला कार्यकर्ता का शारीरिक शोषण करने का दावा किया. इस पोस्ट को अब तक 88,000 से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. 

बीजेपी नेता द्वारा महिला कार्यकर्ता से छेड़छाड़ का दावा गलत, वायरल वीडियो का पाकिस्तान से संबंध

वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, बीजेपी नेता द्वारा महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ या ग़लत तरीके से छूने के दावे से शेयर किया गया वीडियो असल में पाकिस्तान का है और 2007 से इंटरनेट पर मौजूद है. 

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमने रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को खोजा, तो हमें यह कई यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ ठीक मिला. हमने पाया कि वीडियो 2007 में अलग-अलग महीनों में शेयर किया गया था. इसमें सबसे पुराना वीडियो मई 16, 2007 को अपलोड किया गया था. वीडियो के टाइटल में 'शेरी रहमान, यूसुफ रज़ा गिलानी, पीपीपी रैली' लिखा हुआ है. जबकि वीडियो में रैली के दौरान लोगों के हाथों में उर्दू वाले बैनर भी देखे जा सकते हैं. 

बीजेपी नेता द्वारा महिला कार्यकर्ता से छेड़छाड़ का दावा गलत, वायरल वीडियो का पाकिस्तान से संबंध

2007 यूट्यूब वीडियो का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: यूट्यूब/स्क्रीनशॉट/मॉडिफाइड बाई लॉजिकली फ़ैक्ट्स)

यहां वीडियो में नज़र आने वाले शख़्स और महिला की पहचान यूसुफ़ रज़ा गिलानी और शेरी रहमान के रूप में की गई है. साथ ही बताया गया है कि यह घटना 2007 में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) की रैली के दौरान हुई थी. 

हम पाते हैं कि इन वीडियो में कहीं भी 'जय श्री राम' का नारा सुनाई नहीं देता. इससे पता चलता है कि वायरल वीडियो में 'जय श्री राम' के नारे वाला ऑडियो हेरफ़ेर के ज़रिये जोड़ा गया है.

बता दें कि साल 2008 में यूसुफ़ रज़ा गिलानी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे. 

आगे खोज करने पर हमें दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में भी इस घटना का ज़िक्र मिलता है, जिसमें बताया गया है कि एक रैली के दौरान गिलानी ने भीड़ का फ़ायदा उठाते हुए शेरी के शरीर पर हाथ लगाने की कोशिश की थी. 

वहीं, द गार्जियन की सितंबर 5, 2008 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में भी इस घटना का संदर्भ दिया गया है. लेख के एक अंश में लिखा है, "...साथ ही पिछले साल एक राजनीतिक रैली में सूचना मंत्री शेरी रहमान को कथित रूप से छूने के लिए प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी पर तीखा कटाक्ष किया गया."

हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से यह पता नहीं लगा सके कि असल में कब और कहां शूट किया गया था. 

निर्णय

हमारी अब तक की जांच से स्पष्ट हो जाता है कि वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान की एक पुरानी रैली का है और इस वीडियो का किसी बीजेपी नेता से कोई संबंध नहीं है. इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं. 

 

(एडिटर नोट: लॉजिकली फ़ैक्ट्स ने रिपोर्ट में किसी भी वायरल पोस्ट के आर्काइव लिंक या सोर्स लिंक को शामिल नहीं किया है क्योंकि वीडियो में यौन उत्पीड़न के दृश्य हैं.)

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget