एक्सप्लोरर

AAP Status: बीजेपी को मिला गुजरात, कांग्रेस को मिला हिमाचल प्रदेश लेकिन आप के दोनों हाथों में लड्डू

Aam Aadami Party: इस बार गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली नगर निगम के चुनाव हुए, ये चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए खुशखबरी लेकर आए. इस बार 10 साल पुरानी इस पार्टी के दोनों हाथों में लड्डू हैं.

AAP Politics: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और दोनों राज्यों में से एक राज्य बीजेपी और एक राज्य कांग्रेस के खाते में गया. तो वहीं आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम में अपना दम दिखाते हुए पहली बार एमसीडी की चौखट चूमी है. यहां पर आपको दिख रहा होगा कि सभी पार्टियों के हिस्से में कुछ न कुछ गया है लेकिन हम यहां बात कर रहे हैं कि आप के दोनों हाथों में लड्डू है.

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई, गुजरात में पार्टी ने 5 सीटें जील लीं और यहां पर पार्टी को अच्छा जनसमर्थन मिला. अरविंद केजरीवाल के दावों को अगर अलग कर दें तो गुजरात में आम आदमी पार्टी का ये प्रदर्शन अच्छा माना जाएगा क्योंकि जो वोट शेयर पार्टी को मिला है उसने उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिला दिया है. गुजरात में आम आदमी पार्टी को लगभग 12 प्रतिशत वोट शेयर मिला है. इसको लेकर पार्टी कार्यालयों में जश्न का माहौल है, खासकर दिल्ली में जहां पर एमसीडी में जीत ने जश्न को दोगुना कर दिया.

पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा भी कि गुजरात की जनता ने हमें राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया है जो सिर्फ कुछ पार्टियों के पास है. ये एक छोटी सी पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. तो वहीं, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तो एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि अब साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के बीच लड़ाई होगी. उन्होंने कहा कि ये कमाल पार्टी ने सिर्फ 10 सालों में करके दिखाया है. आप देश में सबसे जल्दी आगे बढ़ने वाली पार्टी बन गई है.

गुजरात ने बना दिया राष्ट्रीय पार्टी

दरअसल, गुजरात में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 12.92 प्रतिशत रहा है. ये चौथा राज्य था जहां पार्टी को 6 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं. अब किसी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए ये मापदंड होते हैं, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने पूरा कर लिया है. 26 नंवबर 2012 को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चुनाव लड़ने के लिए ये पार्टी बनाई थी. तब से दिल्ली में तो सरकार है ही लेकिन उसके बाद पंजाब में भी सरकार बनाई. इसके साथ ही गोवा में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी को 6.77 प्रतिशत वोट शेयर मिला था.

ये भी पढ़ें: Gujarat Election Results 2022: 'इस बार किला भेदा है, अगली बार जीतेंगे', गुजरात चुनाव रिजल्ट पर बोले अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget