एक्सप्लोरर

BJP ने छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे सहित 5 सांसदों के टिकट काटे

बीजेपी ने कोरबा से बंशीलाल महतो के स्थान पर ज्योति नंद दूबे को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बिलासपुर में लखनलाल साहू के स्थान पर अरुण सॉ को टिकट दिया गया है.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में अपने पांच मौजूदा सांसदों के टिकट काट चुकी बीजेपी ने रविवार को पांच अन्य सीटों पर नए चेहरों को उतारा है और इस क्रम में रायपुर से छह बार के सांसद रमेश बैस और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह सहित मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं.

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार, पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव संतोष पांडेय को राजनांदगांव से टिकट दिया गया है. अभिषेक सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से 2.35 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी. साल 1999 से रायपुर सीट पर लगातार जीत दर्ज करा रहे बैस के स्थान पर सुनील सोनी को टिकट दिया गया है.

बीजेपी ने कोरबा से बंशीलाल महतो के स्थान पर ज्योति नंद दूबे को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बिलासपुर में लखनलाल साहू के स्थान पर अरुण सॉ को टिकट दिया गया है. महासमुंद के सांसद चंदूलाल साहू के स्थान पर चुन्नी लाल साहू को उम्मीदवार बनाया गया है. चंदूलाल ने 2014 के आम चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी को पराजित किया था. बीजेपी ने दुर्ग सीट से विजय बघेल को प्रत्याशी बनाया है. पिछले आम चुनाव में इस एकमात्र सीट पर बीजेपी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी, और पार्टी उम्मीदवार सरोज पांडेय कांग्रेस उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू के सामने चुनाव हार गई थीं. बीजेपी ने पहली सूची में राज्य के पांच उम्मीदवारों के नाम तय किए थे. केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णु देव साई को इस बार टिकट नहीं दिया गया, जबकि 1999 से ही वह रायगढ़ सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. राज्य की पांच आरक्षित लोकसभा सीटों -सरगुजा, बस्तर, रायगढ़, कांकेर और जांजगीर-चम्पा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा गुरुवार को पहली सूची में कर दी गई थी. पिछले साल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ही पार्टी ने घोषणा की थी कि राज्य के सभी 10 सांसदों को टिकट नहीं दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ में मतदान 11, 18 और 23 अप्रैल को होना है.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस ज्वाईन करने पर झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी? ABP न्यूज़ के पास है कांग्रेस सदस्यता की पर्ची AAP से गठबंधन पर कल फैसला लेंगे राहुल गांधी, जातीय समीकरणों ने उलझाया आप-कांग्रेस गठजोड़ का पेंच बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, सीपीआई ने किया एलान Filmfare Awards : आलिया बेस्ट एक्ट्रेस तो रणबीर बने बेस्ट एक्टर, एक क्लिक में देखें पूरी अवॉर्ड लिस्ट वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget