एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: 2014 में सीएम के दावेदारों में शुमार इन दिग्गज नेताओं को बीजेपी ने नहीं दिया टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: एकनाथ खडसे ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा था. लेकिन अब पार्टी उन्हें मनाने में कामयाब हो गई है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. हालांकि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में दिग्गज नेता एकनाथ खडसे और कैबिनेट मंत्री विनोद तावड़े को टिकट नहीं दिया है. खडसे और तावड़े 2014 में सीएम के दावेदारों में भी शामिल थे. इन दो नेताओं के अलावा बीजेपी ने करीब 15 विधायकों के टिकट भी काटे हैं.

एकनाथ खडसे बीजेपी के दिग्गज नेता रहे हैं और 1991 से मुक्ताईनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आए हैं. लिस्ट में नाम नहीं आने के बाद एकनाथ खडसे ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा था. लेकिन अब लगता है बीजेपी एकनाथ खडसे को मनाने में कामयाब हो गई है. बीजेपी ने मुक्ताईनगर विधानसभा से एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी को टिकट दिया है.

एकनाथ खडसे की अल मुश्किलें 2016 में शुरू हुई. एकनाथ खडसे फडणवीस सरकार में राजस्व मंत्री हुआ करते थे. लेकिन 2016 में उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और इन्हीं आरोपों के चलते एकनाथ खडसे को इस्तीफा देना पड़ा था. इस मामले के बाद एकनाथ खडसे की फडणवीस कैबिनेट में वापसी नहीं हो पाई.

इन दिग्गज नेताओं के टिकट कटे

वहीं फडणवीस सरकार में मंत्री रहे विनोद तावड़े बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर चुनाव लड़ रहे हैं. इन दोनों के अलावा उर्जा मंत्री चंद्रशेखर को भी बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है. पार्टी के दिग्गज नेता प्रकाश मेहता और राज परोहित भी उम्मीदवारों की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए.

बीजेपी ने तावड़े के स्थान पर सुनील राणे को मुंबई की बोरीवली सीट से उम्मीदवार बनाया है. कोलाबा सीट से विधायक राज परोहित की जगह बीजेपी ने राहुल को टिकट दिया है. राहुल नारवरकर ने कुछ वक्त पहले ही एमएनएस का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है.

महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं. बीजेपी ने 150 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 124 सीटें शिवसेना को दी गई है. 6 सीटों पर एनडीए की सहयोगी दल आरपीआई चुनाव लड़ रही है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है, जबकि नतीजों का एलान 24 अक्टूबर को किया जाएगा.

महाराष्ट्र: नारायण राणे के बेटे नितेश ने बीजेपी ज्वाइन की, कंकावली से चुनाव लड़ेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget