एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में विजय के बाद बोले अमित शाह- 'टुकड़े टुकड़े गैंग' की विचारधारा के खिलाफ राष्ट्रवाद की जीत

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, मैंने देश के कार्यकर्ताओं को कहा था कि हम 50 प्रतिशत की लड़ाई लड़ने के लिए चुनाव मैदान में हैं. देश के 17 राज्यों में कांग्रेस को 'बिग जीरो' मिला है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत को 'टुकड़े टुकड़े गैंग' की विचारधारा के खिलाफ 'सबका साथ, सबका विकास' और शुद्ध राष्ट्रवाद की जीत करार देते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, नरेन्द्र मोदी सरकार को जनता का आशीर्वाद मिला और नकारात्मकता की पराजय हुई.

शाह ने बीजेपी मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ''कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है. 50 साल बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है.'' उन्होंने कहा कि यह विजय 'टुकड़े टुकड़े विचारधारा' के खिलाफ 'सबका साथ, सबका विकास' की विचारधारा की विजय है. यह विजय शुद्ध राष्ट्रवाद की विचारधारा की विजय है.

शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर सपा-बसपा दोनों इकट्ठा हुए तो पूरे देश के मीडिया का कहना था कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा? ये प्रचंड विजय दर्शाती है कि आने वाले दिनों में परिवारवादी पार्टियों का कोई महत्व नहीं रहने वाला है बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''मैंने देश के कार्यकर्ताओं को कहा था कि हम 50 प्रतिशत की लड़ाई लड़ने के लिए चुनाव मैदान में हैं. आज मैं गौरव के साथ कह सकता हूं कि देश के 17 राज्यों में जनता ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोटों का आशीर्वाद बीजेपी को दिया है.

17 राज्यों में कांग्रेस को 'बिग जीरो' मिला है- शाह शाह ने कहा कि एक ओर जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी को जिताया है. दूसरी ओर कांग्रेस को करारी हार देखनी पड़ी है. देश के 17 राज्यों में कांग्रेस को 'बिग जीरो' मिला है. पश्चिम बंगाल में पार्टी की सफलता का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि बंगाल के अंदर इतने जुर्म और अत्याचार के बाद भी 18 सीटें बीजेपी ने जीती और पांच विधानसभा के उपचुनाव भी थे जहां चार सीटें बीजेपी की झोली में आई. ये बताता है कि आने वाले दिनों में बंगाल के अंदर बीजेपी वर्चस्व स्थापित करने वाली है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी को प्राप्त हुई है. ये हम सबके लिए गौरव की बात है.

कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत हमारी जीत का आधार बनी- अमित शाह अमित शाह ने साथ ही कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो जीतोड़ मेहनत की वह हमारी जीत का आधार बनी. पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए आजादी के 70 साल के बाद पहली बार सार्थक कदम उठाए. करोड़ों गरीब परिवारों का आशीर्वाद, उनका जनसमर्थन हमारी विजय का संबल बना है.

जीत के बाद पीएम मोदी ने देश से किए तीन वादे, कहा- बदनीयत से कोई काम नहीं करूंगा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा

वीडियोज

आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget