एक्सप्लोरर

Bajarang bali controversy: 'बजरंग बली आदिवासी हैं जिन्होंने भगवान राम की रक्षा की,' हम अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे- कांग्रेस विधायक

Karnataka Election 2023 Date: कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने कहा कि कोई हमारे बजरंग बली का अपमान करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Karnataka Election 20223: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने रविवार (7 मई) को दावा किया है कि भगवान बजरंग बली एक आदिवासी वनवासी थे जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की रक्षा की थी. सिवनी जिले के बरघाट से विधायक काकोड़िया ने यह भी दावा किया कि भगवान राम के 14 साल के वनवास के दौरान आदिवासियों ने उनकी मदद की थी, न कि अयोध्या की सेना, क्षत्रियों की सेना या ब्राह्मणों की सेना ने.

विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने उड़ेपानी गांव में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. काकोड़िया ने कहा कि कोई हमारे बजरंग बली का अपमान करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि जो बजरंग बली का नाम लेकर सड़क पर उतरेगा और उनका अपमान करेगा तो आदिवासी समाज उसको छोड़ेगा नहीं.

कांग्रेस का घोषणा पत्र

बता दें कि भगवना बजरंग बली का एक नाम भगवान हनुमान भी है जो एक हिंदू देवता और भगवान राम के भक्त और साथी हैं. वह महाकाव्य रामायण के मुख्य पात्रों में से एक हैं. कांग्रेस ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा है कि वह जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.

कानून और संविधान पवित्र हैं

कांग्रेस ने कहा, "हम मानते हैं कि कानून और संविधान पवित्र हैं और बजरंग दल, पीएफआई जैसे संगठनों या किसी अन्य द्वारा समुदायों के बीच दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा देकर इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है, भले वह बहुसंख्यक समुदाय हो या अल्पसंख्यक. हम ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करेंगे."

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल का जिक्र किये जाने पर सत्तारूढ़ बीजेपी और दक्षिणपंथी संगठनों ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में जनसभाओं को संबोधित करते हुए 'जय बजरंग बली' के नारे लगाए.

उन्होंने विजयनगर जिले के होसपेट में कहा, "कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है. पहले उन्होंने प्रभु राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है."

ये भी पढ़ें: Karnataka Election: कर्नाटक में केजरीवाल की कमी महसूस कर रहे AAP नेता-कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष बोले- दिल्ली में बहुत कुछ हुआ है जिसके कारण...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget