एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: चुनाव रिजल्ट से पहले निरहुआ के बारे में क्या कह गए उनके भाई, क्यों भड़के जानिए

Lok Sabha Elections 2024: विजयलाल यादव ने निरहुआ को जमकर घेरते हुए कहा कि मैं समाजवादियों के बीच में रहता हूं. जबकि, मेरा छोटा भाई निरहुआ ज्यादातर मुंबई रहते हैं.

 Lok Sabha Elections 2024: आजमगढ़ में मौजूदा बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के खिलाफ उनके बड़े भाई समाजवादी पार्टी के नेता विजयलाल यादव उतर आये हैं. विजयलाल यादव ने निरहुआ को जमकर घेरते हुए कहा कि अगर बेटा डीएम होजाए तो बाप को क्या कुर्सी नहीं देगा. उन्होंने कहा कि मैंने निरहुआ को गाना गाना, चलना सिखाया और समाजवादी पार्टी के लिए गाना भी सिखाया. लेकिन बाद में उनमें बदलाव आगया.

निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सपा नेता विजयलाल यादव से जब निरहुआ के बीजेपी में जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि माहौल होता है, मैं समाजवादियों के बीच में रहता हूं. जबकि, मेरा छोटा भाई निरहुआ ज्यादातर मुंबई रहते हैं. जहां पर उनको मनोज तिवारी, रविकिशन, आम्रपाली जैसे लोग मिलते हैं. जो लोग बीजेपी माइंड के हैं. इसलिए उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली और भाजपा से सांसद हैं.

सपा को लोकसभा चुनाव में जीतने का है आशीर्वाद- विजयलाल

इस दौरान सपा नेता विजयलाल यादव ने बताया कि छोटे भाई निरहुआ के लिए प्यार है. लेकिन, लोकसभा चुनाव में जीतने का आशीर्वाद समाजवादी पार्टी को है. बता दें कि, विजय लाल ने अपनी राजनीति समाजवादी पार्टी के साथ ही की है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था. फिलहाल, विजयलाल समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करते और पार्टी के मंचों पर उन्हें हमेशा देखा जाता रहा है.

बिरहा गायन में है बड़ा नाम

समाजवादी पार्टी के नेता विजय लाल यादव भोजपुरी के जाने-माने गायक हैं. बिरहा गायन के क्षेत्र में उन्हें महारत हासिल है. विजय लाल को भोजपुरी का बिरहा सम्राट तक कहा जाता है. भोजपुरी बिरहा गायन के क्षेत्र में विजयलाल यादव का बिरहा, पिया परदेशी, पढ़ रे भाई, पाकिस्तान को ललकार, पचरंगी बिरहा जैसे गाने खासे पसंद किए जाते हैं.

विजयलाल खुद को बताते हैं SP का सच्चा सिपाही

विजय लाल खुद को समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही बताते रहे हैं. उन्होंने 2022 के आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने धर्मेंद्र यादव के लिए प्रचार किया था. जबकि, साल 2019 के लोकसभा चुनाव के समय वे अखिलेश यादव के लिए वोट मांगते दिखे थे. उन्होंने कहा था कि मेरा आशीर्वाद निरहुआ के साथ है, लेकिन समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही हूं. ऐसे में पार्टी के लिए काम करता रहूंगा और पार्टी उम्मीदवार को जिताने के लिए वोट मागूंगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल कल करेंगे सरेंडर, कोर्ट से लगा बड़ा झटका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget