एक्सप्लोरर

UK Election Result 2022: बीजेपी ने उत्तराखंड में बनायी आसान बढ़त, हरीश रावत चल रहे हैं पीछे

UK Elections 2022: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाई हुई है. कांग्रेस महासचिव हरीश रावत पीछे चल रहे हैं. जानिए किस प्रत्याशी का क्या है ताजा हाल.

UK Election Result 2022: विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2022) के रुझान तेजी से आना शुरू हो गए हैं और इसी के साथ उत्तराखंड (UK Election Results 2022) में बीजेपी (BJP) को बढ़त मिलती साफ दिख रही है. यही नहीं यहां कांग्रेस महासचिव और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत फिलहाल पीछे चल रहे हैं. उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी मतगणना के शुरुआती रुझान में विपक्षी दल कांग्रेस से आगे चल रही है और पार्टी के उम्मीदवार 33 सीटों पर बढ़त बना चुके हैं.

क्या कहता ही चुनाव आयोग की वेबसाइट –

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सुबह 10.20 पर उपलब्ध 56 सीटों के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 18 सीटों पर, बसपा दो पर, उत्तराखंड जन एकता पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं.

उत्तराखंड में कांग्रेस महासचिव और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से 7,085 मतों से पीछे चल रहे हैं.

कौन कहां से आगे -

चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य बाजपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार से 18587 मतों से पीछे चल रहे हैं. हालांकि, निवर्तमान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चकराता से अब तक अजेय रहे कांग्रेस के प्रीतम सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के रामशरण नौटियाल से 1805 मतों से आगे हैं.

बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था जिसमें 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया था. कुछ ही देर में स्थितियां साफ हो जाएंगी और पता चल जाएगा कि किस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

UP Election Result 2022: योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के लिए यूपी चुनाव में जीत के मायने क्या हैं? जानिए एक क्लिक में 

UP Election Result 2022: सीएम Yogi Adityanath के लिए क्यों अहम हैं यूपी चुनाव के नतीजे? जानिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget