एक्सप्लोरर

राजनीतिक दलों का डिजिटल प्रचार, BJP ने कहा- मोदी-योगी है उपयोगी, सपा बोली- खदेड़ा होइबे

Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग ने रैलियों और सभाओं पर रोक लगा रखी है, जिसके बाद तमाम राजनीतिक दल डिजिटल प्रचार में जुट गए हैं और गानों के जरिए जनता को लुभा रहे हैं.

Assembly Elections 2022: देश में अगले महीने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे. पांच राज्यों में होने वाले ये चुनाव कोरोना वायरस महामारी के साए में हो रहे हैं. बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए फिलहाल केंद्रीय चुनाव आयोग ने रैलियों और सभाओं पर रोक लगा रखी है, जिसके बाद तमाम राजनीतिक दल डिजिटल प्रचार में जुट गए हैं और गानों के जरिए जनता को लुभा रहे हैं.

बीजेपी ने जारी किया ‘मणिके मागे हिथे’ पर आधारित गाना

विभिन्न पार्टियों में नारों को गढ़ने वाले और कलाकर लगातार काम कर रहे हैं ताकि पैने अंदाज में मतदाताओं को फेसबुक और यूट्यूब पर संदेश या विरोधी दल को जवाब दिया जा सके. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए प्रचार गीत जारी किया है जो लोकप्रिय श्रीलंकाई गाना ‘मणिके मागे हिथे’ पर आधारित है जिसे योहानी डी सिल्वा ने गाया है.

बीजेपी के प्रचार गाने के बोल हैं, ‘‘सबकी मन की यह भाषा, यहां दो-दो हैं आशा, यही मोदी, यही योगी, उपयोगी, सहयोगी.’’ इसके साथ ही गाने में राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों, ‘दंगा मुक्त’पांच साल, बिजली आपूर्ति में सुधार और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रेखांकित किया गया है. इस गाने को बीजेपी और उसके नेताओं ने पिछले सप्ताह अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया. ‘‘आयेगी फिर से बीजेपी’ शीर्षक से भी गाना जारी किया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है.

समाजवादी पार्टी का खदेड़ा होइबे गाना भी वायरल

समाजवादी पार्टी के पास अपने प्रचार के लिए अलग गाने हैं जिनमें से एक अवधी बोली में गाना है, ‘‘खदेड़ा होइबे’’(बाहर निकाल देंगे) जो राज्य की सत्ता से बीजेपी को बाहर करने की बात करता है.

गोवा में तृणमूल कांग्रेस ने अपने प्रचार के लिए कोंकणी भाषा में गाना जारी किया है जिसके बोल हैं, ‘‘एइलो दो फुलांछो काल, गोयेछी नवी सकल’’ (दो फूल का युग यहां गोवा की नयी सुबह) और इसके जरिये वह मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास कर रही है. गाने में दो फूल का संदर्भ तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न से है.

पंजाब में भी प्रचार में वॉर

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा है जो पद ग्रहण करने के बाद से ‘चुनावी वादे’ कर रहे हैं. आप उन्हें कॉमिक स्ट्रिप में ‘‘ऐलान मंत्री’’ (घोषणा मंत्री) दिखा रही. पंजाब कांग्रेस ने भी अपना कॉमिक स्ट्रिप जारी कर पलटवार किया है और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘‘विज्ञापन भाई’’ के तौर पर दिखाया है साथ ही व्यंग कसा है कि ‘‘खोखले नारे केजरीवाल का काम है चन्नी का नहीं.’’ इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा बनाई गई नयी पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ को ‘हॉकी स्टिक और गेंद’ बतौर चुनाव चिह्न मिला है, जिसके साथ हैशटैग चलाया जा रहा है ‘‘#बस हुन गोल करना बाकी’’.

उत्तराखंड कांग्रेस एक रैंक एक पेंशन (ओआरओपी) पर वीडियो बनाकर बीजेपी को निशाने पर ले रही है. इस वीडियों में सैन्य वर्दी में दिख रहे बच्चे यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि पूर्व सैनिकों को अबतक पेंशन योजना का पूरा लाभ नहीं मिला है. यह वीडियो एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के विज्ञापन पर आधारित है. इसपर उत्तराखंड बीजेपी ने कहा, ‘‘पूरा देश जानता है कि सैनिकों को किसने ओआरओपी से वंचित किया और किसने सुनिश्चित किया कि उनका हक मिले. आइए देखें कैसे देश की सबसे असत्यवादी पार्टी का झूठ का भंडाफोड़ खुद सैनिक कर रहे हैं.’’ पार्टी ने इसके साथ ही वीडियो साझा किया है जिसमें पूर्व सैनिक मोदी को ओआरओपी लागू करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें- किसे मिला टिकट?

UP Election 2022 : गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने पर चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा, इन लोगों के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी आजाद समाज पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget