एक्सप्लोरर

Election Results 2023: राजस्थान, छत्तीसगढ़ में BJP की वापसी, MP में भी 'ब्रांड मोदी' का कमाल, पढ़ें 12 बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़े

Assembly Election Results: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई.

Assembly Election Results 2023: देश के चार राज्यों में किसकी सरकार बनने वाली है. इसका फैसला आज होने वाला है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती रविवार (3 दिसंबर) सुबह 8 बजे से ही जारी है. इस चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है. चार राज्यों में से दो राज्य ऐसे हैं, जहां लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें हैं. 

चुनाव आयोग की तरफ से ही विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही वोटिंग से जुड़े आंकड़ें जारी किए जा रहे हैं. आयोग की तरफ से जारी किए गए रुझानों में कई राज्यों में सरकार बनते हुए भी नजर आ रही है. मध्य प्रदेश और राजस्थान दो ऐसे राज्य हैं, जहां रुझानों ने सरकार बनाने की ओर इशारा कर दिया है. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी ऐसे ही आसार नजर आ रहे हैं, जहां हर एक सीट के रुझान धीरे-धीरे सामने आते जा रहे हैं. 

किस राज्य में बन रही किसकी सरकार?

सबसे पहले मध्य प्रदेश की बात करते हैं, यहां पर विधानसभा की 230 सीटें हैं और हर सीट के लिए रुझान आ चुके हैं. बीजेपी 155 सीटों पर आगे चल रही है, दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जो 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. बहुजन समाज पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही है. एमपी में बहुमत का आंकड़ा 116 है, जिसे बीजेपी आसानी से पार करते हुए नजर आ रही है. 

राजस्थान में सभी 199 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 109 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राजस्थान में बहुमत का आंकड़ा 100 है. कांग्रेस 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अभी शुरुआती रुझान हैं, ऐसे में कांग्रेस यहां पर गैप को जल्द ही पूरा भी कर सकती है. बीएसपी समेत अन्य दल 18 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल ने इस बात की ओर इशारा किया था कि कांग्रेस यहां सरकार बना रही है. हालांकि, चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान इस ओर इशारा कर रहे हैं कि बीजेपी यहां सरकार बना सकती है. बीजेपी 50 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अन्य दल दो सीटों पर आगे हैं. छत्तीसगढ़ में कुल सीटों की संख्या 90 है. 

तेलंगाना में 115 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिसमें से 66 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है. वह बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है. तेलंगाना में कुल सीटों की संख्या 119 है. बीजेपी 8 और एआईएमआईएम 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. तेलंगाना में बहुमत के लिए 60 सीटों की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें: Election Results 2023 Live: MP में गरजा 'टाइगर', छत्तीसगढ़ में भी BJP आगे, तेलंगाना में KCR का तख्ता पलट, रुझानों ने राजस्थान में डुबाई कांग्रेस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget