एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: लाइक, सब्सक्राइब और शेयर पर भी चल रही रेस, जानिए सोशल मीडिया पर बीजेपी और कांग्रेस में कौन है आगे

BJP-Congress Social Media War: भारत में अब राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल कर रही हैं. बात चाहे अपनी योजनाओं, कैंपेन और विपक्ष को घेरने की ही क्यों न हो, सभी के लिए इसका यूज हो रहा है.

Social Media War Between BJP and Congress: पिछले कुछ साल में भारत में सोशल मीडिया की उपस्थिति और उसका महत्व काफी बढ़ा है. कभी मस्ती, टाइम पास या अपनी फीलिंग्स और पिक्चर शेयर करने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज के समय में किसी भी तरह की सूचना, खबर या कोई अन्य जानकारी पाने के लिए सबसे बड़ा माध्यम बन गया है. यही वजह है कि आज बड़ी से बड़ी कंपनियां, राजनीतिक पार्टियां, बड़ी शख्सियतें आपको सोशल मीडिया पर नजर आती हैं.

भारत में अब राजनीति में भी सोशल मीडिया अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है और इसका काफी महत्व है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया. ये सिलसिला 2019 लोकसभा चुनाव और अब मौजूदा समय में भी जारी है. इसे देखते हुए अब दूसरे दल भी इस प्लेटफॉर्म पर खुद को एक्टिव कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर इस समय कांग्रेस और बीजेपी की क्या स्थिति है. लाइक, सब्सक्राइब और शेयर के गेम में कौन किस पर भारी पड़ता है.

फेसबुक पर क्या है हाल?

बात अगर फेसबुक की करें तो इस प्लेटफॉर्म पर बीजेपी के करीब 16 मिलियन यानी 1 करोड़ 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. बीजेपी की ओर से किए गए पोस्ट को लाइक करने का औसत 4 से 8 हजार के बीच पड़ता है. वहीं कांग्रेस फेसबुक पर बीजेपी से बहुत पीछे नजर आती है. उसके इस प्लेटफॉर्म पर करीब 6.7 मिलियन यानी करीब 70 लाख फॉलोअर्स हैं. फॉलोअर्स में बड़ा गैप होने की वजह से पोस्ट शेयर करने में भी कई गुना का अंतर है.

इंस्टाग्राम पर कौन किससे आगे?

इंस्टाग्राम पर भारतीय जनता पार्टी के करीब 6 मिलियन यानी 60 लाख फॉलोअर्स हैं. बीजेपी ने 1 नवंबर 2023 तक करीब 7609 पोस्ट किए थे. दूसरी तरफ कांग्रेस को इंस्टाग्राम पर भी बीजेपी से बड़ी हार मिल रही है. इस प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस के 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. पोस्ट की बात करें तो कांग्रेस ने 1 नवंबर 2023 तक 16404 पोस्ट किए हैं. पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस बीजेपी से आगे निकलती दिख रही है.

एक्स पर क्या है स्थिति?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) बीजेपी के लिए सोशल मीडिया के मामले में सबसे बड़ा हथियार है. यहीं से वह अपने नेताओं को हीरो और विपक्ष के नेता को जीरो साबित करते हैं. एक्स पर बीजेपी के करीब 21 मिलियन यानी 2 करोड़ 10 लाख से अधिक फोलअर्स हैं. यहां बीजेपी के एक पोस्ट पर औसतन 1 से 3 लाख व्यूज आते हैं. वहीं, कांग्रेस के एक्स पर करीब 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं. पार्टी के एक पोस्ट पर औसतन 40 से 60 हजार व्यूज आते हैं.

यूट्यूब पर कौन है कितना आगे?

यूट्यूब पर बीजेपी के करीब 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. बीजेपी ने 1 नवंबर 2023 तक करीब 37 हजार वीडियो शेयर किए हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस के यूट्यूब पर 3.69 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं. इस प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस ने 1 नवंबर 2023 तक करीब 24 हजार वीडियो शेयर किए हैं.

क्या है निष्कर्ष

अगर सोशल मीडिया पर जीत की बात करें तो इस मामले में बीजेपी कांग्रेस से काफी आगे निकलती दिख रही है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच करीब आधे का फर्क है. सिर्फ यूट्यूब पर ही कांग्रेस बीजेपी को मुकाबला देते दिख रही है. इसके अलावा एक्स पर समय-समय पर ट्रेंड चलाने के मामले में भी कांग्रेस बीजेपी से काफी पीछे नजर आती है.

ये भी पढ़ें

चीनी कंपनी अलीबाबा और बाइदू ने अपने डिजिटल मैप से इजरायल को किया गायब, क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget