एक्सप्लोरर

Assembly Election 2022 Live Updates: अमित शाह ने बांके बिहारी मंदिर में की पूजा, आज मथुरा में कर रहे हैं चुनाव प्रचार

Assembly Election 2022 Live Updates: आज राहुल गांधी पंजाब दौरे की शुरुआत अमृतसर से करेंगे तो वहीं, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बीजेपी के जितने दिग्गज हैं, वो सब पश्चिमी यूपी में प्रचार करने वाले हैं.

Key Events
Assembly Election 2022 Live Updates: UP, Uttarakhand, Goa, Punjab and Manipur elections news and updates Assembly Election 2022 Live Updates: अमित शाह ने बांके बिहारी मंदिर में की पूजा, आज मथुरा में कर रहे हैं चुनाव प्रचार
अमित शाह

Background

Assembly Election 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार चरम पर है. आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब दौरे की शुरुआत अमृतसर से करेंगे तो वहीं, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बीजेपी के जितने दिग्गज हैं, वो सब पश्चिमी यूपी में प्रचार करने वाले हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घर-घर जाकर वोट मांगेंगे. अमित शाह आज मथुरा और नोएडा में प्रचार के लिए उतरेंगे. शुरुआत मथुरा से होगी, जहां कोरोना के साये में सीमित प्रचार की शर्तों के साथ वो घर-घर संपर्क अभियान करेंगे. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

राहुल गांधी पंजाब दौरे की शुरुआत आज अमृतसर से करेंगे. स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद दुर्गियाना मंदिर और रामतीर्थ जाएंगे. धर्मस्थलों के बाद जलंधर पहुंच कर वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे.

  • सुबह 9  बजे अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन करेंगे और पार्टी के 117 उम्मीदवारों के साथ लंगर में शामिल होंगे.
  • सुबह 10 बजे अमृतसर में श्री दुर्ग्याना मंदिर में सभी 117 उम्मीदवारों के साथ दर्शन करेंगे.
  • सुबह 11 बजे अमृतसर में भगवान वाल्मिकी तीर्थ स्थल में सभी 117 उम्मीदवारों के साथ दर्शन करेंगे.
  • दोपहर 2.45 बजे जालंधर के मीठापुर में वर्चुअल रैली  "पंजाब फतेह" को संबोधित करेंगे.

आज बीजेपी में शामिल होंगे किशोर उपाध्याय

उत्तराखंड के कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय आज बीजेपी में शामिल होंगे. वह राज्य के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और मदन कौशिक की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता लेंगे. टिहरी से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. गौरतलब है कि बीजेपी के नेताओं से आधी रात को मिलने के इल्जाम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को समस्त पदों से हटा दिया था.

पुष्कर धामी आज करेंगे नामांकन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे. सुबह 11 बजे के करीब नामांकन दाखिल करेंगे. धामी खटीमा विधानसभा से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और जीत की हैट्रिक लगाने की उनके सामने चुनौती होगी.

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर आज पणजी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. गौरतलब है कि उत्पल पर्रिकर ने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद पणजी निर्वाचन क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आगामी गोवा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बीजेपी ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था.

यूपी में आज जारी की जाएगी चौथे चरण के लिए अधिसूचना

यूपी में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए अधिसूचना आज जारी की जाएगी. इसके साथ ही आज से नामांकन भरे जा सकेंगे. नामांकन तीन फरवरी तक दाखिल होंगे. नामांकन की जांच चार फरवरी तक की जाएगी और इसे सात फरवरी तक वापस लिया जा सकेगा. मतदान 23 फरवरी को होगा. तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होना है.

यह भी पढ़ें-

UP Elections: पश्चिमी यूपी की जंग और तेज, घर-घर जाकर वोट मांगेंगे BJP के दिग्गज, मुजफ्फरनगर में जयंत दिखाएंगे दम

RRB-NTPC Result: प्रयागराज में छात्रों को पीटने के मामले में 6 पुलिसवाले सस्पेंड, पटना में कई कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ केस दर्ज

14:23 PM (IST)  •  27 Jan 2022

बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं- शाह

अमित शाह ने कहा, ''भाजपा की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं. जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है. कहीं आज़म खान कहीं मुख्तार अंसारी ना जाने कितने फैला रखे थे. आज़म खान को जब पकड़ा तब CRPF की सारी धाराएं कम पड़ गईं. इतने मामले इन पर लगे.
14:23 PM (IST)  •  27 Jan 2022

भाजपा सरकार किसी एक जाती की नहीं बल्की सारे समाज की है- शाह

अमित शाह ने कहा, 'भाजपा की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की सरकारें देखीं हैं. सपा आती थी एक जाती का काम करती थी. बसपा आती थी दूसरी जाती का काम करती थी. कभी किसी ने इस राज्य के विकास का नक्शा नहीं खींचा. भाजपा की सरकार किसी एक जाती की नहीं बल्की सारे समाज की है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget