एक्सप्लोरर

राजस्थान: विधानसभा की 199 सीटों के लिए हुआ 73 फीसदी से ज्यादा मतदान

राज्य की पोकरण विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 87.07 फीसदी और सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 59.97 फीसदी मतदान हुआ है.

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में लगभग 73.62 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. दो तीन छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर प्रदेश में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. मतदान का अंतिम आंकड़ा देर रात तक ही आ पाएगा क्योंकि डाक मतों व सेवा मतों को अभी इसमें जोड़ा जाना बाकी है. इसके साथ ही कुछ मतदान केंद्रों में मतदान देर शाम तक जारी था.

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नियमों के अनुसार पांच बजे तक मतदान केंद्र में मतदाताओं की कतार में लगने वाले लोग मतदान कर सकते हैं इसलिए कई जगह मतदान की प्रक्रिया अभी चल रही है. उन्होंने कहा कि डाक मतों व सर्विस मतों को इसमें जोड़ा जाना बाकी है. शाम सात बजे तक 72.59 फीसदी मतदान हो चुका था.

आनंद कुमार ने बताया कि राज्य की पोकरण विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 87.07 फीसदी और सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 59.97 फीसदी मतदान हुआ है. कुमार ने हालांकि 2013 के पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत कम रहने पर निराशा जताई. 2013 में कुल मिलाकर 75.23% मतदान हुआ था. कुमार ने कहा कि लोगों को जागरुक करने के अभियान और अन्य गतिविधियों के चलते मतदान अधिक रहने की उम्मीद थी.

वहीं विशिष्ट पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एन आर के रेड्डी ने बताया कि दो तीन छोटी घटनाओं को छोड़कर राज्य भर में मतदान शांतिपूर्ण रहा. इन घटनाओं के कारण मतदान की प्रक्रिया बाधित नहीं हुई.

Rajasthan Exit Poll: कांटे की टक्कर में चमकेगी कांग्रेस की किस्मत, मुरझाएगा कमल

रेड्डी ने बताया कि बीकानेर के कोलायत और सीकर में दो गुटों में झड़प हुई. वहीं अलवर के शाहजहांपुर के एक गांव में कुछ लोगों ने मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश की. वहां अर्धसैनिक बलों को हालात पर काबू पाने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी. इस घटना के कारण मतदान बाधित हुआ.

एग्जिट पोल का पोल: जानिए- सभी एग्जिट पोल की जुबानी, सभी पांच राज्यों में कौन मारेगा बाज़ी

बीकानेर के कोलायत में एक मतदान केंद्र के बाहर दो गुट आपस में उलझ गए. एक वाहन फूंक दिया गया. सीकर में भी ऐसी झड़प हुई लेकिन मतदान अप्रभावित रहा. कुमार ने बताया कि कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम व वीवीपैड मशीनों को बदलना पड़ा हालांकि यह संख्या बहुत मामूली रही.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget