एक्सप्लोरर

गंभीर के ट्वीट पर अरविंद केजरीवाल ने भेजा कानूनी नोटिस, कहा- मांगे माफी

केजरीवाल ने शनिवार 11 मई को बीजेपी के पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार गौतम गंभीर को एक कानूनी नोटिस भेजा और उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी.

नई दिल्ली: चुनावी माहौल में सियासी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप मढ़ने में पीछे नहीं हैं. आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर अब माहौल काफी गर्म हो गया है. केजरीवाल ने शनिवार को बीजेपी के पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार गौतम गंभीर को एक कानूनी नोटिस भेजा और उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी. नोटिस में गौतम गंभीर से यह मांग की गई है कि वह केजरीवाल से व्यक्तिगत रूप से और लिखित में माफी मांगे. इसमें गंभीर को नोटिस मिलने के 24 घंटे के अंदर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सही तथ्य डालने को कहा गया है और ऐसा करने में नाकाम रहने पर उपयुक्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी. गंभीर ने लिखा केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री पाने पर शर्मिंदा हूं अपमानजनक पर्चे कथित तौर पर बांटे जाने को लेकर पूर्वी दिल्ली से ‘आप’ उम्मीदवार आतिशी मार्लेना की तरफ से गंभीर और बीजेपी के खिलाफ मानहानि का एक मामला दायर करने के बाद बीजेपी उम्मीदवार (गंभीर) ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था, ‘‘मैं अरविंद केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री पाने को लेकर शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं.’’ गंभीर ने ट्वीट किया था, ‘‘अरविंद केजरीवाल, एक महिला और वह भी अपनी ही सहकर्मी की गरिमा को तार - तार करने के आपके कृत्य से मैं घृणा करता हूं. और ये सब चुनाव जीतने के लिए किया? आप मिस्टर सीएम गंदे हैं और किसी को आपके ही झाड़ू से आपके गंदे दिमाग को साफ करने की जरूरत है.’’ आप के लीगल सेल के वकील मोहम्मद इरशाद ने यह नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है, ‘‘यह न सिर्फ अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण है बल्कि झूठा, बेबुनियाद, गलत, अप्रमाणित और गुमराह करने वाला भी है.’’ नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह ट्वीट चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी

गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'

'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस

बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो

बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?

इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज

Embed widget