एक्सप्लोरर

Arunachal Election 2024 Voting Highlights: अरुणाचल प्रदेश में 65.78% वोटिंग, वोटर टर्नआउट बढ़ने की जताई गई उम्मीद

Arunachal Election 2024 Polling Highlights: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं. इसमें से 10 सीट पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की.

Key Events
Arunachal Pradesh Election 2024 Voting Live Updates 60 Assembly Constituencies Polling Percentage Pema Khandu Arunachal Election 2024 Voting Highlights: अरुणाचल प्रदेश में 65.78% वोटिंग, वोटर टर्नआउट बढ़ने की जताई गई उम्मीद
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
Source : PTI

Background

Arunachal Pradesh Election 2024 Highlights: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव के लिए 19 अप्रैल 2024 को वोटिंग शुरू हो गई है. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चाउना मीन समेत सत्तारूढ़ बीजेपी के 10 उम्मीदवारों ने बिना किसी मुकाबले के अपनी-अपनी सीटें जीत लीं. राज्य में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं.

अरुणाचल विधानसभा चुनाव में 133 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें से 80 उम्मीदवारों ने पहली बार नामांकन दाखिल किया है. बीजेपी ने राज्य की सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इस चुनाव में कांग्रेस के 19 में से 17 उम्मीदवार और बीजेपी के 14 उम्मीदवारों ने पहली बार नामांकन दाखिल किया है.

पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों में से 50 पर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. राज्य के दो लोकसभा सीटों के लिए 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट पर पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. सुचारू ढंग से मतदान कराने के लिए 2226 मतदान केंद्रों पर 11 हजार 130 चुनाव अधिकारियों को तैनात किया गया है. किसी भी हिंसा को रोकने के लिए, विशेष रूप से म्यांमार की सीमा से लगे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है.

2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 41 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में सरकार बनाई. उस चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) ने सात, एनपीपी ने पांच, कांग्रेस ने चार, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश ने एक सीट जीती. वहीं बचे दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी.

देश में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव होगा, जिसके तहत पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल हो रही है. इसके तहत जिन जिलों में वोटिंग है वहां बुधवार (17 अप्रैल) की शाम 6 बजे चुनाव के प्रचार पर रोक लगा दी गई थी.

बीजेपी के अरुणाचल प्रदेश प्रभारी अशोक सिंघल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के संदर्भ में नामांकन के दौरान बीजेपी के 10 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और मुझे पूरा विश्‍वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भारी बहुमत से विजयी घोषित होंगे और इसके साथ ही पार्टी विधानसभा की 60 में से 60 सीटें जीतेगी."

17:50 PM (IST)  •  19 Apr 2024

Arunachal Pradesh Election: अरुणाचल प्रदेश में 65.78 फीसदी वोटिंग

अरुणाचल प्रदेश की 50 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. इस चुनाव आयोग ने जानकार दी है कि शाम के 5 बजे तक राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 65.78 फीसदी वोटिंग हुई है.

15:52 PM (IST)  •  19 Apr 2024

Arunachal Pradesh Election: अरुणाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव में अब 55.48 फीसदी वोटिंग

चुनाव आयोग के डेटा  के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 55.48 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. इसमें से अरुणाचल प्रदेश ईस्ट में 56.78 फीसदी और अरुणाचल प्रदेश वेस्ट में 54.53 फीसदी वोटिंग हुई है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget