एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: बीजेपी के हाथ से निकल जाएंगी आधी से ज्यादा सीटें, कांग्रेस की जबरदस्त वापसी- सर्वे

राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव के नतीजों का काफी फायदा होता दिख रहा है.

नई दिल्ली: साल 2019 का पहला महीना जनवरी अपने आखिरी पड़ाव पर है और देश में चुनावी मौसम ने दस्तक दे दी है. ऐसे में सियासत का सेंसेक्स हिलोरें मार रहा है. सत्ता पक्ष जहां अपनी पीठ थपथपा रही है वहीं विपक्ष आइना दिखाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे राजनीतिक माहौल में एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर देश के सियासी नब्ज को टटोलने की कोशिश की है.

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव हुए हैं. इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सामने 15 साल से सत्ता पर काबिज रमन सिंह की बीजेपी सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ा है. अब राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव के नतीजों का काफी फायदा होता दिख रहा है.

सर्वे के मुताबिक राज्य की जनता इस बार कांग्रेस पार्टी को 6 सीटें दे सकती है. वहीं 5 सीटों के नुकसान के साथ बीजेपी 5 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी. बता दें कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर कब्जा किया था.

छत्तीसगढ़ में किसको कितनी सीटें? छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं. सर्वे के मुताबिक, यहां बीजेपी नीत एनडीए को 5 सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को 6 सीटें मिल सकती हैं. सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में यूपीए को 41.3 फीसदी, एनडीए को 43.4 फीसदी तो वहीं अजीत जोगी की पार्टी को 7.5 फीसदी वोट मिल सकते हैं. राज्य में अन्य के खाते में 8.1 फीसदी वोट जा सकते हैं.

छत्तीसगढ़ में ये रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने बाजी मारी और राज्य की 90 सीटों में अपार बहुमत के साथ 68 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं रमन सिंह की नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार इस बार 15 सीटों पर सिमट गई. कांग्रेस ने राज्य में भूपेश बघेल को नया मुख्यमंत्री बनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget