एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Karnataka Opinion Poll: राष्ट्रवाद, हिजाब या आरक्षण... कर्नाटक चुनाव में कौन सा मुद्दा प्रभावी होगा? जानिए क्या कहते हैं ओपिनियन पोल के नतीजे

ABP Cvoter Opinion Poll 2023: केंद्रीय चुनाव आयोग ने कर्नाटक में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. राज्य में कौन सा मुद्दा प्रभावी होगा ये जानने के लिए एबीपी-सीवोटर ने एक ओपिनियन पोल किया गया.

Karnataka Election Opinion Poll: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है. राज्य की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को इसके नतीजे आएंगे. कर्नाटक में एक ही चरण में चुनाव होगा. वहीं, नामांकन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी और इसकी आखिरी तारीख 20 अप्रैल है. राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले एबीपी- सीवोटर का एक ओपिनियन पोल हुआ है. इसमें जानने की कोशिश की गई है इस बार के चुनाव में कौन से मुद्दे प्रभावी होंगे.

राज्य में चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तो पहले से ही शुरू कर दी थीं, लेकिन अब मुस्तैद भी हो गई हैं. सभी पार्टियां अपने अपने चुनावी मुद्दों को लेकर मैदान में उतरी हैं. राज्य की प्रमुख पार्टियों में बीजेपी और कांग्रेस के मुद्दों की अगर बात करें तो बीजेपी राज्य में हिजाब विवाद को भी उठा सकती है, इसके साथ ही वह लिंगायत आरक्षण के भी बात करने की संभावना है. इसके अलावा वह धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की बात कर सकती है. इसके साथ ही टीपू सुल्तान और हनुमान जन्मभूमि बड़े मुद्दे माने जाएंगे.

कांग्रेस ने वादा किया है कि सत्ता में आने के बाद BPL परिवारों को मुफ्त चावल मिलेगा. यही नहीं कांग्रेस ने वादा किया है कि वह 200 यूनिट फ्री बिजली देने का भी वादा किया है. वहीं कांग्रेस गरीब परिवार की एक गृहणी को 2000 रुपए प्रति महीना देने का भी वादा कर रही है.  कांग्रेस ने कहा, डिग्रीधारक बेरोजगारों को 3 हजार और डिप्लोमा धारकों को 1500 रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का भी वादा किया है.

अब इन सभी में कौन सा मुद्दा ज्यागा प्रभावी होगा इसको जानने के लिए एबीपी-सीवोटर का ओपिनियन पोल जान लीजिए-

कर्नाटक के इस चुनाव के लिए किए गए ओपनियन पोल में हिजाब, मुस्लिम आरक्षण के अलावा ध्रुवीकरण, कावेरी जल विवाद, लिंगायत आरक्षण, राज्य सरकार का काम, कानून व्यवस्था और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे जनता के सामने रखे गए थे.  

चुनाव में कौन सा मुद्दा प्रभावी होगा ?

ध्रुवीकरण-25%

कावेरी जल विवाद-15%

लिंगायत आरक्षण+हिजाब-31%

राज्य सरकार के काम-13%

कानून व्यवस्था- 6%

राष्ट्रवाद-7%

आम आदमी पार्टी-3%

Disclaimer: कर्नाटक की जनता के मन में क्या है, ये जानने के लिए C VOTER ने ओपिनियन पोल किया है. इस सर्वे में 24 हजार 759 लोगों की राय ली गई है. सर्वे कर्नाटक में सभी सीटों पर किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक में ट्रांसजेंडर वोटर्स की संख्या जानकर चौंक जाएंगे आप, जानिए EC के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget