एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में ट्रांसजेंडर वोटर्स की संख्या जानकर चौंक जाएंगे आप, जानिए EC के आंकड़े

Karnataka Elections: इस बार यहां ट्रांसजेंडर के मतदान को अहम माना जा रहा है. दरअसल, चुनाव आयोग ने कर्नाटक में पहली बार एक ट्रांसजेंडर मंजम्मा जोगती को पोल आइकन बनाया है.

Karnataka Election 2023: दक्षिण भारतीय राज्‍य कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे. उसके बाद 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार (29 मार्च) को यह घोषणा की. उन्‍होंने बताया कि कर्नाटक चुनाव के लिए इस बार 5.21 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं, जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे. इन मतदाताओं में 41,000 मतदाता ट्रांसजेंडर (Transgenders) हैं.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक चुनाव में 9.17 लाख वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे. हालांकि, नए वोटर्स में ट्रांसजेंडर्स की संख्‍या काफी कम है. वहीं, राज्य में कुल ट्रांसजेंडर की गणना की जाए तो यह संख्‍या 42,756 बताई गई है. इनमें 41,000 मतदाता के रूप मे पंजीकृत हैं. 

पहली बार हुई पोल आइकन की नियुक्ति 

इस बार यहां ट्रांसजेंडर के मतदान को अहम माना जा रहा है. दरअसल, चुनाव आयोग ने कर्नाटक में पहली बार एक ट्रांसजेंडर मंजम्मा जोगती (Manjamma Jogathi) को पोल आइकन के रूप में नियुक्त किया है. इसकी वजह चुनाव में ट्रांसजेंडर समुदाय को मतदान के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करना है. 

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मीना के मुताबिक, जोगती एक ट्रांसजेंडर फोक डांसर हैं. वह कर्नाटक जनपदा अकेदमी की अध्यक्ष रह चुकी हैं. खास बात यह है कि वह पद्मश्री पुरस्कार से सम्‍मानित की जा चुकी हैं. अब वे कर्नाटक चुनाव के लिए पोल एम्बेसडर चुनी गई हैं.

'राज्य में 2 लाख से ज्‍यादा ट्रांसजेंडर'
जोगती का कहना है कि कर्नाटक में उनके समुदाय की आबादी अन्‍य पड़ोसी राज्‍यों की तुलना में अधिक है. उन्‍होंने कहा, "राज्य में हमारी कुल आबादी लगभग दो लाख से अधिक है, लेकिन कईयों के पास दस्तावेजों की कमी है, इस वजह से सभी ट्रांसजेंडर्स मतदाता सूची में नामांकित नहीं हो सके हैं."

अभी तक कम रहा इनका वोटिंग पर्सेंटेज
पिछली बार हुए राज्य चुनावों मे कुल ट्रांसजेंडर वोटों में से मात्र 9.8% वोटर्स ने ही वोट किए थे. यहां तक कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी इस कम्‍युनिटी के कुल रजिस्‍टर्ड वोटर्स में से केवल 11.49% ने ही वोटिंग में हिस्‍सा लिया था. 

यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक में चुनाव आयोग ने ट्रांसजेंडर को बनाया पोल आइकॉन, जानें क्या है मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget