एक्सप्लोरर

ABP CVoter Manipur Exit Poll 2022: मणिपुर में बीजेपी फिर बना सकती है सरकार, वोट शेयर में कांग्रेस को बड़ा नुकसान

Manipur Exit Poll 2022: एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक इस बार बीजेपी को वोट शेयर में भी फायदा हो सकता है. बीजेपी को इस बार 37.8 वोट शेयर मिल सकता है.

Manipur Exit Poll Result: मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ और अब 10 मार्च को आने वाले नतीजों का इंतजार है. लेकिन नतीजों से ठीक पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. जिनमें बताया गया है कि मणिपुर में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन सकती है. वहीं पार्टी का वोट शेयर भी इस बार बढ़ सकता है.

कांग्रेस को हो सकता है बड़ा नुकसान
एबीपी, सी-वोटर के एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को मणिपुर में इस बार 23 से लेकर 27 सीटें मिल सकती हैं. वहीं पिछली बार यानी 2017 के चुनाव में बीजेपी को कुल 60 सीटों में से 21 सीटें मिली थीं. बात अगर कांग्रेस की करें तो इस बार कांग्रेस 12 से 16 सीटों पर सिमट सकती है. वहीं 2017 में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 28 सीटें मिली थीं. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) को इस बार 3 से लेकर 7 सीटें मिल सकती हैं, वहीं एनपीपी को 10 से 14 सीटों का अनुमान लगाया गया है. अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं.

किसे कितना वोट शेयर?
एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक इस बार बीजेपी को वोट शेयर में भी फायदा हो सकता है. बीजेपी को इस बार 37.8 वोट शेयर मिल सकता है, जो पिछले विधानसभा चुनावों से ज्यादा होगा. पिछली बार बीजेपी का वोट शेयर 36.3 था. वहीं कांग्रेस की बात करें तो पिछली बार के मुकाबले वोट शेयर काफी ज्यादा गिर सकता है. कांग्रेस को 28.7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है. लेकिन पिछले चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 35.1 फीसदी था. इन दोनों दलों के अलावा एनपीएफ को 9.2 फीसदी, एनपीपी को 11.2 फीसदी और अन्य को 13.1 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें - 

ABP Cvoter Exit Poll 2022 Live: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कौन मारेगा बाज़ी, किसकी बनेगी सरकार? देखें एग्जिट पोल के आंकड़े

Uttarakhand Exit Poll 2022: उत्तराखंड में किसकी बन रही है सरकार? जानिए एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget