एक्सप्लोरर

कांग्रेस में शामिल होने के लिए प्रस्ताव का इंतजार कर रही हैं AAP नेता अलका लांबा

Lok Sabha Election 2019: आम आदमी पार्टी (आप) विधायक और कभी अरविंद केजरीवाल के करीबी नेताओं में शामिल रहीं अलका लांबा कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं.

Lok Sabha Election 2019: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से नाराज अलका लांबा कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं. चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने कहा कि अगर कांग्रेस उन्हें मौका देती है तो वह जरूर कांग्रेस में शामिल होंगी.

उन्होंने कहा, ''मुझे कांग्रेस में शामिल होने के लिए अभी तक प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन अगर इस तरह का कोई भी प्रस्ताव मिलता है तो यह मेरे लिए सम्मान जैसा होगा. मैंने 20 सालों तक कांग्रेस में काम किया है. कांग्रेस को फैसला लेना है.''

इससे पहले अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा था, ''5 साल पहले दिल्ली में BJP को हराने के लिये मैंने कांग्रेस का 20 साल पुराना साथ छोड़ा, BJP हारी. आज जब देश में BJP को हराने की बारी आई है तो 5 साल का साथ छोड़ना गलत कैसे? आज देख कर खुशी हो रही है कि आप और मैं दोनों कांग्रेस के हाथ मजबूत करते हुए BJP को हारता हुआ देखना चाहते हैं.''

ध्यान रहे कि पिछले कुछ दिनों से अलका लांबा आम आदमी पार्टी में अलग थलग चल रही हैं. अलका लांबा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ आप विधायक द्वारा दिल्ली विधानसभा में लाए गए भारत रत्न सम्मान वापसी प्रस्ताव का विरोध किया था. तब अलका लांबा ने कहा था, “केजरीवाल ने मुझसे विधायक पद से इस्तीफा देने को कह दिया है.”

कॉल सेंटर पर छापेमारी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची AAP, समय नहीं मिला तो धरने पर बैठे नेता

हालांकि बाद में आम आदमी पार्टी ने सफाई देते हुए कहा कि अलका लांबा से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है. अलका लांबा करीब 20 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद 26 दिसंबर 2014 को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थी. उसके बाद वे 2015 विधानसभा चुनाव में दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं.

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर छठे चरण में 12 मई को होगा मतदान. आम आदमी पार्टी (आप)- कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होने के बाद चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर कब्जा जमाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget