एक्सप्लोरर

कांग्रेस से नहीं बनी बात तो AAP ने हरियाणा में JJP से किया गठबंधन, 4 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली में गठबंधन को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है. आप दिल्ली में चार सीट जबकि हरियाणा में तीन सीटों की मांग कर रही है. जिसपर कांग्रेस राजी नहीं है.

नई दिल्ली: दिल्ली और हरियाणा में आम आदमी पार्टी-कांग्रेस के बीच गठबंधन पर असमंजस की स्थिति बरकरार है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से गठबंधन करने का फैसला किया है.

‘आप’ सूत्रों के अनुसार, ‘आप’ और जेजेपी हरियाण की सभी दस सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों ने कहा कि ‘आप’ कुल दस में से चार सीटों फरीदाबाद, गुड़गांव, करनाल और अंबाला में चुनाव लड़ना चाहती है. लेकिन जेजेपी उसे तीन सीटें देने को ही तैयार है.

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के परिवार में फूट के बाद सांसद दुष्यंत चौटाला ने पिछले साल जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का गठन किया था. जेजेपी ने जिंद में हुए उपचुनाव में पहली बार चुनाव लड़ा और इस चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा. इस सीट पर कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को चुनावी मैदान में उतारा था.

पहलवान सुशील कुमार को चुनावी रिंग में उतार सकती है कांग्रेस, शीला दीक्षित भी लड़ सकती हैं चुनाव- सूत्र

हरियाणा में ‘आप’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत विफल रही थी जिसके बाद ‘आप’ ने यह कदम उठाया. कांग्रेस और ‘आप’ नेतृत्व ने हालांकि अभी दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं होने के बारे में स्पष्ट घोषणा नहीं की है.

‘आप’ के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शुक्रवार को जेजेपी और ‘आप’ के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है. दोनों दलों के बीच हरियाणा में सीटों के तालमेल का भी ऐलान किया जा सकता है. इसमें यह घोषित किये जाने की संभावना है कि किस दल के उम्मीदवार किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget