एक्सप्लोरर

कॉल सेंटर पर छापेमारी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची AAP, समय नहीं मिला तो धरने पर बैठे नेता

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके कॉल सेंटर पर छापेमारी कर रही है. छापेमारी की शिकायत करने के लिए आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग के पास पहुंची है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली पुलिस में ठन गई है. ताजा विवाद AAP के कॉल सेंटर पर छापेमारी को लेकर शुरू हुआ है. इसके खिलाफ चुनाव आयोग के बाहर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेता धरने पर बैठ गए हैं. चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की मांग को लेकर धरने पर बैठे नेताओं में राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आतिशी और राघव चड्ढा भी हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''चार दिन में तीसरी रेड? और जब हम पूछ रहे हैं कि हमारा गुनाह क्या है तो पुलिस कुछ नहीं बता रही? बस एक ही बात बोल रही है पुलिस - आपका data दे दो. इसका मतलब चुनाव आयोग हमारा data लेकर अमित शाह को देना चाहता है.''

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''सभी MLA और सभी लोग चुनाव आयोग पहुंचें. आज चुनाव आयोग को बताना पड़ेगा कि हमारे ऊपर रेड क्यों करवाई जा रही हैं. हमारा क़सूर क्या है?''

जिसके बाद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ''मैं चुनाव आयोग के बाहर खड़ा हूं और चुनाव आयोग से मिलने के लिए इंतजार कर रहा हूं. जब तक EC नहीं मिलेगी तब तक मैं निर्वाचन सदन के बाहर इंतज़ार करूंगा.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुलिस कॉल सेंटर में पहुंची और केवल सर्वर डिटेल्स और डाटा के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की. आम आदमी पार्टी के अन्य नेता पुलिस की कार्रवाई को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं.

दिल्ली किसी व्यक्ति या पार्टी की संपत्ति नहीं, जनता पूर्ण राज्य पर फैसला करेगी- अरविंद केजरीवाल

मनीष सिसोदिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''लोकतंत्र में चुनाव के समय चुनाव आयोग ही राजनीतिक दलों का माई बाप होता है. बीजेपी के इशारे पर AAP के कॉल सेंटर्स पर चारों तरफ छापे डाले जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी रोकना ज़रूरी है. निष्पक्ष चुनाव की गुहार लेकर हम चुनाव आयोग के दरवाजे पर बैठे हैं.''

क्या है विवाद? आम आदमी पार्टी (आप) ने लाखों की संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का मामला उठाते हुये कॉल सेंटरों की मदद से दिल्ली के लोगों को फोन कॉल कर उनके नाम सूची में जुड़वाने की पहल की थी. आयोग से की गयी इसकी शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. आप नेताओं का आरोप है कि बीजेपी के इशारे पर दिल्ली पुलिस कॉल सेंटर संचालकों का शोषण कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget