एक्सप्लोरर

Assembly By-polls 2023: तमिलनाडु, झारखंड, बंगाल और अरुणाचल में उपचुनाव के लिए वोटिंग, जानें किस सीट पर किससे मुकाबला

Assembly By-Polls 2023: मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों में उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं. आइए उपचुनाव से जुड़ी पूरी डिटेल समझते हैं.

Assembly By-polls Voting: मेघालय और नगालैंड के साथ ही चार राज्यों में भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. ये चार राज्य हैं- तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश. सभी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 27 फरवरी सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा.

चुनाव आयोग ने बताया कि त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में राज्य विधानसभा चुनावों के परिणामों के साथ ही 2 मार्च को इन उपचुनावों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे.

तमिलनाडु- इरोड पूर्व सीट 
तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. यह सीट कांग्रेस विधायक थिरुमहान एवरा के निधन के चलते खाली हुई थी. चुनाव में कुल 77 कैंडिडेट मैदान में हैं. कांग्रेस ने ईवीकेएस इलांगोवन को मैदान में उतारा है, जिन्हें डीएमके ने अपना समर्थन दिया है. कांग्रेस उम्मीदवार का मुकाबला अन्नाद्रमुक (AIADMK) के थेन्नारासु से है. 

एआईएडीएमके महासचिव बनने के बाद ई पलानी स्वामी के लिए यह उपचुनाव एक परीक्षा की तरह है. इस चुनाव में जीत साबित करेगी कि डीएमके को मुकाबला देने के लिए अभी उनकी पार्टी में दम बचा है.

झारखंड: रामगढ़ उपचुनाव
झारखंड के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ. जिला प्रशासन ने बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है क्योंकि उपचुनाव से पहले एक कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 405 बूथों में से 144 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है.

कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 14 निर्दलीय हैं. मुख्य मुकाबला झामुमो के साथ सरकार में गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस और आजसू पार्टी के बीच होगा. आजसू-बीजेपी के साथ गठबंधन में है. 

बंगाल: सागरदिघी उपचुनाव
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की सागरदिघी विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है. यहां सत्तारूढ़ टीएमसी, विपक्षी भाजपा और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच मुकाबला है.

टीएमसी ने देबाशीष बनर्जी को मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने दिलीप साहा पर दांव लगाया है. वामपंथी-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार बायरन विश्वास हैं. यह सीट टीएमसी विधायक और राज्य सरकार में मंत्री सुब्रत साहा की मृत्यु के चलते खाली हुई है.

अरुणाचल उपचुनाव
अरुणाचल प्रदेश के लुमला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है. यहां 33 मतदान केंद्रों पर कुल 9169 मतदाता मतदान करेंगे. इनसमें 4712 महिला वोटर हैं. भाजपा नेता जंबे ताशी की मृत्यु के चलते यह सीट खाली हुई है. यहां बीजेपी ने त्सेरिंग ल्हामू को उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है.

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने मेघालय-नागालैंड के लोगों से की वोट करने की अपील, अमित शाह बोले- भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चुनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget