एक्सप्लोरर

गणित से क्यों डर रहे बच्चे? तीसरी कक्षा के बच्चों का हाल बेहाल, NCRT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Math Fear in Children's: NCERT की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तीसरी कक्षा के कई छात्र बेसिक गणित भी नहीं समझ पा रहे हैं. जानें क्यों बच्चों में बढ़ रहा है मैथ्स का डर.

Math Fear in Children's: एक समय था जब बच्चों से पूछा जाता था बड़े होकर क्या बनना है? और जवाब मिलता था, इंजीनियर, वैज्ञानिक या डॉक्टर. लेकिन आज जब बच्चों से यही सवाल किया जाता है तो जवाब से पहले आता है एक डर, मैथ्स तो बहुत मुश्किल है. गणित को लेकर यह डर धीरे-धीरे बच्चों की सोच में बैठता जा रहा है.

हाल ही में NCERT (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) की एक रिपोर्ट ने इस डर को सामने रखा है. रिपोर्ट में यह सामने आया है कि तीसरी कक्षा के अधिकांश छात्र बेसिक गणित, जैसे जोड़, घटाव, गुणा या भाग जैसे कौशल भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं. यह न सिर्फ बच्चों की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि पैरेंट्स और शिक्षकों के लिए भी एक चेतावनी है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बहुत से छात्र दो अंकों की संख्या में भी गलती कर रहे हैं. कुछ बच्चों को सवाल समझने में ही समस्या है, यानी गणितीय भाषा की पकड़ कमजोर है. शब्द समस्याओं को समझना और हल करना बच्चों के लिए चुनौती बन चुका है.

ये भी पढ़े- उम्र तो केवल एक संख्या है! तमिलनाडु के तीन बुजुर्गों ने पास की नीट परीक्षा- अब एडमिशन बना चुनौती

गणित में गिरता आत्मविश्वास?

रट्टा आधारित शिक्षा प्रणाली

बच्चों को कॉन्सेप्ट समझाने के बजाय सिर्फ जवाब याद करवा दिए जाते हैं. इससे वे असली गणना से कनेक्ट नहीं कर पाते.

गणित को डरावना विषय बना देना

पैरेंट्स या शिक्षक अक्सर कह देते हैं, "मैथ्स आसान नहीं है" इससे बच्चे पहले से ही इसे कठिन मान लेते हैं.

प्रैक्टिस की कमी

गणित एक ऐसा विषय है जिसमें निरंतर अभ्यास ज़रूरी होता है. यदि रोज़ाना अभ्यास नहीं किया जाए, तो बच्चा जल्दी पिछड़ जाता है.

टेक्नोलॉजी पर बढ़ती निर्भरता

कैलकुलेटर, मोबाइल ऐप्स, और गेम्स ने बच्चों को मानसिक गणना से दूर कर दिया है.

क्या किया जा सकता है?

  • कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई शुरू करनी चाहिए, जिसमें बच्चा केवल उत्तर याद न करे, बल्कि समझे कि वह कर क्या रहा है.
  • गणित को खेल और कहानियों के जरिए सिखाया जाए ताकि बच्चों में रुचि बनी रहे.
  • पैरेंट्स को भी घर पर गणितीय गतिविधियों में बच्चों को शामिल करना चाहिए, जैसे सब्ज़ी खरीदते समय जोड़-घटाव करवाना.
  • शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाए कि वे बच्चों की कठिनाई को समझें और उनकी गति के अनुसार पढ़ाएं.

यह भी पढ़ें: Gorakhpur University: DDU में नया शैक्षणिक सत्र शुरू, 16 जुलाई से चलेंगी क्लासेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो

Embed widget