एक्सप्लोरर

उम्र तो केवल एक संख्या है! तमिलनाडु के तीन बुजुर्गों ने पास की नीट परीक्षा- अब एडमिशन बना चुनौती

उन्होंने MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन भी कर दिया है. इनका यह निर्णय अब राज्य की मेडिकल एडमिशन कमेटी के लिए एक नई चुनौती बन गया है, क्योंकि आमतौर ऐसा कम ही देखने को मिलता है.

तमिलनाडु में तीन वरिष्ठ नागरिकों ने यह दिखा दिया है कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती. हाल ही में राज्य के तीन बुजुर्गों ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद कोई नहीं कर रहा था. जहां पढ़ाई के प्रेशर के चलते जवान बच्चे सुसाइड कर लेते हैं तो वहीं 68, 67 और 60 साल की उम्र के इन तीन अभ्यर्थियों, जिनमें से दो पेशे से वकील हैं, ने इस साल NEET परीक्षा पास की है और अब उन्होंने MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन भी कर दिया है. इनका यह निर्णय अब राज्य की मेडिकल एडमिशन कमेटी के लिए एक नई चुनौती बन गया है, क्योंकि आमतौर पर इतनी उम्र में मेडिकल कोर्स करने वाले उम्मीदवार सामने नहीं आते.

35 साल से ज्यादा के 25 अभ्यर्थी

राज्य चयन समिति के अधिकारियों के अनुसार, इस साल 35 वर्ष से अधिक आयु के कम से कम 25 उम्मीदवार मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रम में प्रवेश की दौड़ में शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि 2017 के बाद यह पहला मौका है जब मध्यम आयु वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों की इतनी बड़ी संख्या मेडिकल कोर्स में दाखिला लेने की कोशिश कर रही है. बता दें कि नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने NEET परीक्षा में बैठने के लिए आयु और प्रयासों की सीमा को पहले ही हटा दिया है, जिससे अब किसी भी उम्र का व्यक्ति मेडिकल परीक्षा में शामिल हो सकता है. इसी के तहत तीनों बुजुर्ग छात्रों ने परीक्षा दी और उसे पास भी कर दिखाया

इस कोटे के तहत किया आवेदन

चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ वरिष्ठ उम्मीदवारों ने इतने अंक प्राप्त किए हैं कि वे राज्य सरकार की आरक्षण नीति के तहत जिसमें कुल 69% सीटें आरक्षित हैं सरकारी मेडिकल कॉलेज में रियायती दर पर या निजी कॉलेज में निःशुल्क पढ़ाई कर सकते हैं. इन तीनों ने सरकारी स्कूल छात्रों के लिए आरक्षित 7.5% विशेष कोटे के तहत आवेदन किया है, जो पात्र छात्रों को सरकारी या निजी संस्थानों में बिना फीस के MBBS पढ़ने का अवसर देता है.

यह भी पढ़ें: Gorakhpur University: DDU में नया शैक्षणिक सत्र शुरू, 16 जुलाई से चलेंगी क्लासेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget