एक्सप्लोरर

WBJEE Counselling 2021: WBJEE 2021 की काउंसलिंग प्रक्रिया हुई शुरू, यहां चेक करें सीट अलॉटमेंट डेट

WBJEE काउंसलिंग 2021 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन, फीस का भुगतान, चॉइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग 16 अगस्त को या उससे पहले पूरी की जाएगी. राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 19 अगस्त को जारी किया जाएगा.  

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE)2021 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. WBJEE 2021 काउंसलिंग दो चरणों में होगी. BArch कोर्स और  JEE मेन कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व सीटों को छोड़कर पहला फेज सभी सीटों पर एडमिशन हेतु WBJEE रैंक होल्डर्स के लिए है. वहीं दूसरा चरण सभी कोर्सेज में एडमिशन के लिए JEE मेन और WBJEE दोनों उम्मीदवारों के लिए है.

बता दें कि ये काउंसलिंग प्रक्रिया पश्चिम बंगाल के 115 सरकारी और प्राइवेट इंस्टीट्यूट में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और फार्मेसी कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की गई है.  काउंसलिंग की लास्ट डेट 11 सितंबर है. WBJEE 2021 की परीक्षा में शामिल हुए 60 हजार से ज्यादा छात्रों का परिणाम 6 अगस्त को जारी किया गया था.  

राउंड 1 काउंसलिंग का परिणाम 19 अगस्त को होगा जारी

वहीं WBJEE काउंसलिंग 2021 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन, फीस का भुगतान, चॉइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग 16 अगस्त को या उससे पहले पूरी की जानी है. राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 19 अगस्त को जारी किया जाएगा.  पहले राउंड में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा, डॉक्यूमेट्स वेरिफिकेशन के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा या फिर 20 से 24 अगस्त के बीच काउंसलिंग प्रक्रिया से विड्रा करना होगा.

राउंड 2 अलॉटमेंट परिणाम 27 अगस्त को होगा जारी

राउंड 2 अलॉटमेंट परिणाम 27 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा और उसके बाद जो कैंडिडेट्स एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना होगा. 27 अगस्त से 2 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा. इस अवधि के दौरान कैंडिडेट्स काउंसलिंग प्रक्रिया से विड्रा भी कर सकते हैं.

WBJEE काउंसलिंग 2021 का मॉप-अप राउंड भी होगा

WBJEE काउंसलिंग 2021 का मॉप-अप राउंड भी होगा और मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन, फीस का भुगतान, च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग 6 से 8 सितंबर के बीच होगी. मोप-अप राउंड आवंटन परिणाम 11 सितंबर को प्रकाशित किया जाएगा. 

WBJEE 2021परीक्षा में 99.5% स्टूडेंट्स को मिली है रैंक

17 जुलाई को आयोजित की गई WBJEE 2021परीक्षा के लिए कुल 65 हजार170 छात्र उपस्थित हुए थे. उनमें से अनुमानित 64 हजार 850 छात्रों यानी 99.5 प्रतिशत को रैंक मिली है और वे काउंसलिंग के लिए एलिजिबल हैं. रहारा रामकृष्ण मिशन बॉयज होम हाई स्कूल के पांचजन्य डे ने पहला, बांकुरा जिला स्कूल के सौम्यजीत दत्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया. साहा ने बताया कि शांतिपुर नगर हाई स्कूल के ब्रटिन मंडल ने परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया.

ये भी पढ़ें

BPSC Exam Dates 2021: बिहार 67वीं कंबाइंड प्री एग्जाम सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, यहां करें चेक

Mumbai University PG Admission 2021: PG कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू, यहां चेक करें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget