एक्सप्लोरर

UP Govt Co-operative Recruitment: उत्तर प्रदेश के सहकारिता बैंकों में भर्तियां अब IBPS करेगा

उत्तर प्रदेश ने सहकारिता विभाग में होने वाली सभी भर्तियों को अब आईबीपीएस के द्वारा करवाने का निर्णय लिया है.

UP Govt Co-operative Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश सरकार ने सहकारिता विभाग में होने वाली भर्तियों का अधिकार भर्ती संस्थान सहकारी संस्थागत सेवा मंडल से वापस ले लिया. प्रदेश सरकार ने सहकारिता विभाग में हाल ही में हुई भर्तियों में हुए घोटाले के बाद यह कदम उठाया. अब इन विभागों में कार्मिकों की भर्तियां मुंबई की संस्था इंडियन बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन बोर्ड (आईबीपीएस) तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के माध्यम से कराई जाएंगी. इसके लिए उतर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम में बदलाव कर दिया गया है. इससे संबंधित शासनादेश प्रमुख सचिव सहकारिता एमवीएस रामी रेड्डी द्वारा जारी कर दिया गया है. संशोधन के अनुसार अब सहकारी संस्थागत सेवा मंडल सीधी भर्ती के तहत उ.प्र. राज्य सहकारी बैंक, सहकारी ग्रामीण विकास बैंकों और जिला सहकारी बैंकों से अधियाचन लेगा. अधियाचन लेकर यह सीधे आईबीपीएस (इंडियन बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन बोर्ड) को  भेजेगा. उसके बाद भर्ती की सभी प्रक्रिया आईबीपीएस द्वारा संपन्न करायी जायेगी. इस भर्ती प्रक्रिया में सहकारी संस्थागत सेवा मंडल की भूमिका केवल मध्यस्थ की होगी. वहीं सहकारिता की संस्थाएं भंडारण निगम, पीसीएफ आदि में कार्मिकों की भर्ती के लिए सेवा मंडल यहां से अधियाचन लेकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को भेजेगी. भर्ती से संबंधित समस्त प्रक्रियाएं टीसीएस से या सरकार द्वारा समय – समय पर नामित संस्थाओं के द्वारा कराई जायेंगी. आईबीपीएस: यह भारतीय रिजर्व बैंक, केंद्रीय वित्तीय संस्थाओं व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा स्थापित संस्था है. यह संस्था देश की विभिन्न बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए होने वाली समस्त प्रक्रियाओं को पूरा करके योग्य उम्मीदवारों का चयन करती है. इसका मुख्यालय मुंबई में स्थिति है. टीसीएस: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) टाटा समूह की एक सूचना तकनीकी तथा बिज़नस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनी है. यह एक एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कम्पनी सॉफ्टवेर सर्विसेस एवं कंसल्टिंग कंपनी है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो

Embed widget