एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पिता को हुआ कैंसर, फिर भी हालात के आगे नहीं हारी हिम्मत, IAS बनकर नाम किया रोशन

UPSC Success Story: रितिका जिंदल ने विपरीत परिस्थितियों में UPSC परीक्षा में 88वीं रैंक हासिल की. उनके पिता को कैंसर था लेकिन उन्होंने अपना फर्ज अदा किया.

IAS Success Story: पिता को कैंसर था, उनसे बहुत ज्यादा अटैचमेंट था तकलीफ देखी नहीं जाती थी. बार-बार पिता का ख्याल दिमाग में आता था. जीवन में इसके अलावा भी कई परेशानियां सामने आ रहीं थीं. आसपास कोई अस्पताल नहीं था जब-जब पिता की तबियत बिगड़ती तो उन्हें कई किलोमीटर का समय तय कर के अस्पताल ले जाना पड़ता था. लेकिन मन में एक दृढ़ विश्वास था कि कुछ कर दिखाना है और पिता के सपने को पूरा करना है. ये कहानी है रितिका जिंदल की, जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही यूपीएससी एग्जाम में शानदार रैंक लेकर परिवार का नाम रोशन किया.

ये कहानी है पंजाब से ताल्लुक रखने वालीं रितिका जिंदल की. रितिका शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी होशियार थीं. 12वीं क्लास में उन्होंने बेहद अच्छे मार्क्स हासिल किए थे, उन्होंने नॉर्थन इंडिया में टॉप किया था. स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद रितिका ने दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया जहां उन्होंने तीसरी रैंक प्राप्त कर ग्रेजुएशन पूरी की. उनके मन में आईएएस बनने की चाहत थी. बचपन से ही कुछ बड़ा कर दिखाने का सपना था, इसलिए ग्रेजुएशन के साथ ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी.

ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही पहले प्रयास दिया. जिसमें प्रीलिम्स परीक्षा पास की लेकिन आखिरी चरण में कुछ अंक से रितिका पीछे रह गईं. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी पेपर एक बार फिर देने का मन बनाया. रितिका ने अगला प्रयास दिया जिसमें उन्होंने 88वीं रैंक प्राप्त की. जिस समय उन्होंने एग्जाम क्लियर किया उनकी उम्र महज 22 साल थी. हालांकि उनका आईएएस बनने का सफर आसान नहीं था.

बेटी ने निभाया फर्ज

जब रितिका जिंदल यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रही थीं, तभी उन्हें पता चला कि पिता को कैंसर है. जिससे पूरा परिवार बुरी तरह टूट गया. पापा से बहुत प्यार करने वाली बेटी के पैरों तले जमीन खिसक गई थी. पहले उनके पिता को ओरल कैंसर था, जो जैसे-तैसे ठीक हुआ. लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें लंग कैंसर हो गया. इस स्थिति में रितिका के लिए परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं था. एक इंटरव्यू में रितिका ने बताया था कि उनका घर एक छोटे से शहर में है. जहां संसाधन और बुनियादी ढांचा की कमी थी. इसके चलते उन्हें पिता को इलाज के लिए लुधियाना ले जाना पड़ता था.

पूरा करना था माता-पिता का सपना

रितिका जिंदल बताती हैं कि जब वह ट्रेनिंग पर थी तभी उनके माता-पिता की डेथ हो गई थी. उनके पिता की मौत की वजह कैंसर था, पिता की मौत के दो महीने के अंदर ही उनकी मां की मौत भी कैंसर की वजह से हो गई थी. लेकिन रितिका के दिमाग में अपने माता-पिता का सपना था वह चाहते थे कि उनकी बेटी सोसाइटी की मदद करे.

यह भी पढ़ें- IAS Success Story: गजब की सक्सेस स्टोरी... हायर एजुकेशन के लिए छोड़ा गांव, खराब अंग्रेजी के बावजूद बन गईं IAS अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
MP Government Jobs: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
AI Copy Checking: क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget