एक्सप्लोरर

IPS Success Story: इस खूबसूरत महिला IPS के नाम से थर-थर कांपते हैं नक्सली, UPSC एग्जाम में मिली थी ये रैंक

UPSC Success Story: यूपीएससी में दो बार असफल होने के बावजूद अंकिता शर्मा ने दृढ़ता से तैयारी जारी रखी और 203 वीं रैंक प्राप्त कर महिला आईपीएस अधिकारी बनीं.

नक्सलवादी उनका नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगते हैं. बॉलीवुड के कलाकार भी उनकी तारीफ करते हैं. यूपीएससी एग्जाम में दो बार नाकामी हाथ लगी. लेकिन आंखों में सपना था कि बड़ा अफसर बनना है इसलिए जी-जान से तैयारी जारी रखी और आखिर में अधिकारी बनीं. ये कहानी तेज तर्रार खूबसूरत महिला आईपीएस अफसर की है जो आज देश के लाखों युवाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं. ये कहानी है आईपीएस अंकिता शर्मा की.

यूपीएससी परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. इस परीक्षा को पास करने के लिए न सिर्फ मेहनत बल्कि धैर्य और हार न मानने का जज्बा भी बहुत जरूरी है. छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता शर्मा इस बात की जीती जागती मिसाल हैं. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में दो बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में 203वीं रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ कैडर की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बन गईं.

दुर्ग जिले की रहने वाली अंकिता शर्मा (IPS Ankita Sharma) ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एमबीए किया और फिर सिविल सेवा की तैयारी में जुट गईं. दिल्ली में कुछ समय तैयारी करने के बाद वह वापस अपने घर लौट आईं और वहीं से परीक्षा की तैयारी जारी रखी.

यूपीएससी में मिली ये रैंक

यूपीएससी परीक्षा में उनके पहले दो प्रयास असफल रहे. पहले प्रयास में वह मेन्स में 15 नंबर से चूक गईं और दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स ही क्लियर नहीं कर पाईं. लेकिन इन असफलताओं ने उनका हौसला नहीं तोड़ा. उन्होंने अपनी कमजोरियों पर काम किया और तीसरे प्रयास में जबरदस्त सफलता हासिल की. 2018 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 1035 अंकों के साथ 203 वीं रैंक हासिल की. उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर में आईपीएस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया.

लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में अंकिता शर्मा ने नक्सलवाद के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए हैं. उनकी बहादुरी के किस्से देशभर में मशहूर हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी उनकी प्रशंसक हैं. अंकिता शर्मा किरण बेदी को अपना रोल मॉडल मानती हैं. अंकिता शर्मा की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है. आईपीएस अंकिता शर्मा की सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. अंकिता की सक्सेस स्टोरी साबित करती है कि लगन और मेहनत से हर मुश्किल काम को आसान बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- SSB: किन देशों से लगने वाले बॉर्डर पर तैनात रहते हैं SSB जवान? कौन होता है सबसे बड़ा अधिकारी, जानिए

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget