एक्सप्लोरर

UPSC Success Story: मिलिए उस आईएएस अधिकारी से, जिसने बैंक की नौकरी छोड़े बिना सिर्फ चार से पांच घंटे पढ़ाई कर हासिल किया मुकाम

IAS Yashni Nagarajan Success Story: आईएएस यशनी की शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई है. स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की.

UPSC Success Story: अक्सर कहा जाता है कि यूपीएससी की तैयारी एक फुल टाइम काम हैं और आईएएस-आईपीएस बनना है तो हर दिन 15-16 घंटे पढ़ाई को देने पड़ेंगे. लेकिन 2019 बैच की महाराष्ट्र कैडर की एक ऐसी आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने टाइम मैनेजमेंट और विषयों का सही चुनाव कर उस समय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते हुए न सिर्फ एग्जाम पास किया बल्कि ऑल इंडिया 59वीं रैंक भी हासिल की. मिलिए आईएएस अधिकारी यशनी नागराजन से, जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अतिरिक्त सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर के पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन के लिए करना होगा ये काम

केंद्रीय विद्यालय से पूरी की शुरुआती पढ़ाई
यशनी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आंध्र प्रदेश के नाहरलगुन स्थित केंद्रीय विद्यालय से की. इसके बाद 2014 में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, युपिया से पूरी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद ही उनका रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी अधिकारी के तौर पर चयन हो गया और वह आईएएस बनने तक वहीं पर सेवारत रहीं.

न नौकरी छोड़ी, न ली छुट्टी
यशनी का सेलेक्शन उन लाखों युवाओं को यह बताता है कि बेहतर टाइम मैनेजमेंट के बलबूते किसी को वर्तमान नौकरी छोड़े बिना भी सफलता मिल सकती है. आरबीआई में नौकरी करने के दौरान ही जब यशनी ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की तो कई लोगों ने उन्हें नौकरी छोड़ने की सलाह दी, लेकिन खुद के बलबूते पर मुकाम हासिल करने के जुनून ने यशनी को हिम्मत दी और उन्होंने बिना किसी लंबी स्टडी लीव या नौकरी छोड़े ही तैयारी शुरू की.

यह भी पढ़ें: नेपाल से इतने लाख रुपये में कर सकते हैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई, यहां है टॉप इंस्टिट्यूट्स​ की लिस्ट

नौकरी के बाद देती थी चार से पांच घंटे
नौकरी करने दौरान वह दफ्तर से घर लौटने के बाद चार से पांच घंटे एग्जाम की तैयारी में लगाती थीं. सरकारी छुट्टी के दिनों में वह बारह से चौदह घंटे पढ़ाई करतीं. यशनी का मानना है कि बेहतर टाइम मैनेजमेंट बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करने में मदद करता है. वह कहती हैं कि नौकरी करते हुए तैयारी करना एग्जाम और तैयारी को लेकर होने वाले तनाव को कम करता है. नौकरी भरोसा देती है कि करियर को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है और आपको लक्ष्य के प्रति बिना तनाव फोकस करने में मदद करता है.

खुद पर भरोसा कर करें विषय का चुनाव
यशनी कहती हैं कि एग्जाम की तैयारी से पहले खुद पर भरोसा होना जरूरी है. अक्सर लोग दूसरे की सलाह पर ऐसे विषय चुन लेते हैं जो उनके लिए तो सफलता का रास्ता तैयार करते हैं लेकिन आपको लक्ष्य से दूर करते हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में उन्होंने भी गलत विषय चुना और शुरूआती असफलता का सामना करना पड़ा. हालांकि बाद में अपनी पसंद के विषय ने उन्हें मुकाम हासिल करने में मदद की. वह कहती हैं कि वैकल्पिक विषयों के अलावा एस्से और एथिक्स पेपर ज्यादा अंक हासिल करने के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा सैलरी चाहिए तो इस नौकरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, 12वीं पास को भी मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget