एक्सप्लोरर

UPSC Success Story: पहले किस्मत ने तोड़ा डॉक्टर बनने का सपना, फिर कोरोना को दी मात और खेल-खेल में तरुणी बन गईं IAS

IAS Success Story: झारखंड की तरुणी पांडेय ने अपने पहले ही प्रयास में ही सफलता पाई. यूपीएससी एग्जाम की तैयारी में यूट्यूब उनके बड़ा काम आया.

​UPSC Success Story: ज्यादातर लोगों के लिए यूट्यूब पंसदीदा रील्स, वीडियो, मूवी आदि देखकर टाइमपास करने का जरिया है लेकिन इस वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का बेहतर इस्तेमाल कर आप अपने जीवन की दशा और दिशा भी बदल सकते है. झारखंड की तरुणी पांडेय ने यूट्यूब की मदद से कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता. तरुणी ने यूट्यूब से पढ़ाई कर अपने पहले ही प्रयास में न केवल यूपीएससी की परीक्षा पास की बल्कि 14 वीं रैंक भी हासिल की.

तरुणी का जन्म पश्चिम बंगाल के चितरंजन में हुआ और उनकी शुरुआती पढ़ाई झारखंड के जमताड़ा में हुई. उन्होंने इग्नू से अंग्रेजी साहित्य विषय में बीए और एमए किया है. तरुणी बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थीं. हालांकि खराब सेहत के कारण उन्हें बीच में ही एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़नी पड़ी. इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और साल 2020 में यूट्यूब की मदद से यूपीएससी की तैयारी शुरू की. 2020 मे कोविड संक्रमण के कारण वह परीक्षा में नहीं बैठ सकीं. साल 2021 में उन्होंने फिर प्रारंभिक परीक्षा दी.

अगले साल ओवर एज हो जाने के कारण यह उनका आखिरी मौका था लेकिन भगवान ने उनकी सुन ली. प्री पास होने के बाद मेंस और फिर इंटरव्यू, हर चरण में तरुणी सफलता के झंडे गाड़ती गईं. बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में 14 वीं रैंक लाकर उन्होंने नई मिसाल कायम की. उन्होंने महज चार महीने की तैयारी में प्रीलिम्स क्लियर किया था.

तैयारी के बीच आईं चुनौतियां

तरुणी का यह सफर आसान नहीं था. खराब सेहत से उबरने के बाद कोविड संक्रमण के दौरान पढ़ाई जारी रखना बेहद मुश्किल था. इसी दौरान तरुणी के जीजाजी का निधन हो गया. यह हादसा परिवार को मानसिक रूप से तोड़ने वाला था. हालांकि तरुणी ने हार नहीं मानी और अपनी बहन की हर संभव मदद करने के बाद भी वह पढ़ाई में जुटी रहीं.

बाधा नहीं, सहायक है सोशल मीडिया

अक्सर लोग परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह देते हैं. तरुणी के इस प्रयास से यह पता चलता है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म बेहतर तैयारी में बाधा नहीं हैं, बल्कि इनका बेहतर इस्तेमाल आपकी तैयारी में चार चांद लगा सकता है.

यह भी पढ़ें- Bank Jobs: उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक में निकली नौकरी, इस दिन से कर पाएंगे आवेदन, नोट करिए जरूरी तारीखें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IGNOU में इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानें किन लोगों को मिलेगी नौकरी
IGNOU में इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानें किन लोगों को मिलेगी नौकरी
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
नीट पीजी राउंड 1 में किसे मिली सीट, जारी हुआ प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट
नीट पीजी राउंड 1 में किसे मिली सीट, जारी हुआ प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट
हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र देगा 415 करोड़ 
हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र देगा 415 करोड़ 

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget