एक्सप्लोरर

जरूरी खबर! UPSC ने लॉन्च किया नया एप्लीकेशन पोर्टल, अब आवेदन की प्रक्रिया होगी और भी आसान

UPSC ने नया पोर्टल लॉन्च किया है. अब आवेदन की प्रक्रिया आसान होगी. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स...

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 28 मई 2025 से नया आवेदन पोर्टल लॉन्च कर दिया है. अब UPSC की सभी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को इस नए पोर्टल के ज़रिए आवेदन करना होगा. इसका मकसद आवेदन प्रक्रिया को और सरल, तेज और पारदर्शी बनाना है.

अब तक जो One Time Registration (OTR) सिस्टम चलता था, वह बंद कर दिया गया है. अब उम्मीदवारों को https://upsconline.nic.in पर जाकर सीधे आवेदन करना होगा और अपने दस्तावेज़ भी यहीं अपलोड करने होंगे. आयोग की ओर से यह बदलाव खास तौर पर CDS Exam-II, 2025 और NDA & NA-II, 2025 जैसे एग्जाम्स से लागू किया गया है, जिनकी अधिसूचना भी 28 मई को जारी हो चुकी है.

क्या है नए पोर्टल की खासियत?

UPSC ने जानकारी दी है कि यह नया पोर्टल चार हिस्सों में बांटा गया है, जिससे छात्रों को आवेदन करते वक्त कोई परेशानी न हो...

खाता बनाना (Account Creation) – उम्मीदवार सबसे पहले अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं.

पंजीकरण (Registration) – इसके जरिए बुनियादी जानकारी भरकर प्रोफाइल तैयार होगी.

सामान्य आवेदन पत्र (Common Application Form) – सभी परीक्षाओं के लिए सामान्य डिटेल यहीं भरनी होंगी.

परीक्षा सेक्शन (Exam Specific Section) – किसी विशेष परीक्षा के लिए अधिसूचना के अनुसार जरूरी जानकारी भरनी होगी.

समय और परेशानी से मिलेगी राहत

UPSC का कहना है कि यह नया सिस्टम छात्रों को आखिरी समय की जल्दीबाजी से बचाएगा. अब उम्मीदवार जब चाहें तब पहले तीन हिस्सों को भर सकते हैं और जैसे ही कोई परीक्षा की अधिसूचना आती है, चौथे हिस्से में जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं. इससे समय की भी बचत होगी और आवेदन करने का अनुभव पहले से बेहतर होगा.

पहचान के लिए आधार कार्ड जरूरी

आयोग ने यह भी सुझाव दिया है कि सभी उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड का उपयोग करें. इससे उनकी पहचान की पुष्टि आसानी से हो सकेगी और किसी भी दस्तावेज़ में गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी. साथ ही आधार से जुड़ी जानकारी सभी परीक्षाओं में एक स्थायी रिकॉर्ड के रूप में रहेगी.

यह भी पढ़ें: Jobs 2025: ISRO में निकली 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिल रही शानदार सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget