एक्सप्लोरर

UPSC Interview: आसानी से कैसे क्लियर कर सकते हैं देश का सबसे कठिन इंटरव्यू? ये टिप्स हैं बड़े काम के

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू सबसे कठिन माना जाता है और इसे पास कर पाना आसान नहीं होता है.

भारत में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है यूपीएससी एग्जाम. इस एग्जाम को पास करने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना पड़ता है, जिनमें प्रीलिम्स, मेंस और अंततः इंटरव्यू शामिल हैं. यूपीएससी इंटरव्यू को इसे देश का सबसे कठिन इंटरव्यू माना जाता है और इसे पास कर पाना आसान नहीं है. यह इंटरव्यू यूपीएससी बोर्ड द्वारा भावी आईएएस अधिकारी के चरित्र और विचार प्रक्रिया का आकलन करने के लिए आयोजित किया जाता है. 

आइए जानते हैं, ऐसे टिप्स जो सुनिश्चित करेंगे आपकी यूपीएससी इंटरव्यू में सफलता. बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए मेंस परीक्षा का समापन चुका है. इसमें पास होने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार राउंड के लिए योग्य होंगे. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अंतिम चरण व्यक्तित्व परीक्षण/आईएएस इंटरव्यू दौर होता है. यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान ऐसी कई चीजें हैं, जिनका ध्यान देना आवश्यक है.

डीएएफ, विस्तृत आवेदन फॉर्म की तैयारी

डीएएफ भरते समय सभी जानकारियों को ध्यान से भरें. यह इंटरव्यू का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण है. आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपने जो जानकारी दी है, उसके बारे में आप पूरी तरह से अवगत हों, क्योंकि इंटरव्यू में इसी से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं.

दस्तावेजों की जांच

इंटरव्यू की तारीख से एक-दो दिन पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच करें. यदि कोई दस्तावेज छूट गया हो तो उसे सही समय पर तैयार कर लें, ताकि इंटरव्यू के दौरान कोई रुकावट न आए.

स्ट्रेस मैनेजमेंट

इंटरव्यू से पहले अनावश्यक स्ट्रेस या तनाव न लें. भरपूर नींद लें ताकि आप ताजगी और ऊर्जा के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकें.

उचित ड्रेस कोड

 फॉर्मल कपड़े पहनकर जाएं. पुरुष हल्के रंग की शर्ट और गहरे रंग की पैंट पहन सकते हैं, जबकि महिलाएं साधारण चूड़ीदार सलवार-सूट या साड़ी पहन सकती हैं. यह आपकी पर्सनैलिटी को गंभीर और प्रभावी बनाता है.

ईमानदारी बनाए रखें

इंटरव्यू के दौरान अपने व्यक्तित्व और निर्णय क्षमता का परीक्षण किया जाता है. अगर किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता हो, तो उसे सहजता से स्वीकार करें. गलत जवाब देने या गलती छिपाने से आपकी छवि खराब हो सकती है.

आत्म-परिचय पर ध्यान दें, हॉबी पर फोकस रखें

आपके नाम का अर्थ, आपके शौक, आपके गृहनगर आदि जैसे व्यक्तिगत सवालों के लिए पूरी तैयारी करें ताकि आप बिना रुके उत्तर दे सकें. यही नहीं,: आपकी हॉबी से जुड़े प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं, इसलिए उस विषय पर भी जानकारी रखें.

धैर्य बनाए रखें, करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें

इंटरव्यू के दौरान धैर्य रखना जरूरी है. प्रश्न को समझने के बाद ही उत्तर दें और मुद्दे पर केंद्रित रहें. इसके अलावा समाचार पत्र पढ़ना और दैनिक घटनाओं पर नजर रखना आवश्यक है, ताकि आप करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्नों का सही उत्तर दे सकें.

हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं

आईएएस अफसर बनना चाहते हैं, तो यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान फुल कॉन्फिडेंट रहें. अगर आपको किसी सवाल का जवाब नहीं पता है, तो इंटरव्यू पैनल के सामने घबराएं नहीं और न ही उन्हें जबरदस्ती गलत जवाब दें. आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उन्हें बता सकते हैं कि इस विषय के बारे में आपको ज्यादा जानकारी नहीं है. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget