एक्सप्लोरर

UPSC CSE 2024: इस बार कितने अंकों पर बनी बात? UPSC की श्रेणीवार कटऑफ जानिए यहां

UPSC CSE 2024 Cutoffs: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की कटऑफ जारी हो गई है. आइए जानते हैं इस बार इस परीक्षा में कट ऑफ कितना गया है.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा के साथ ही उन लाखों युवाओं की मेहनत रंग लाई है, जो वर्षों से IAS, IPS, IFS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन का सपना देख रहे थे. परिणाम के बाद अब उम्मीदवारों की नजर कटऑफ अंकों पर है, जो यह तय करते हैं कि चयन की रेखा कहां खिंची थी. आयोग ने प्रारंभिक, मुख्य और फाइनल तीनों चरणों की श्रेणीवार कटऑफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी है.

जानें कितनी गई प्रारंभिक परीक्षा की कटऑफ

UPSC CSE 2024 की प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य वर्ग (General) के लिए कटऑफ 87.98 अंक रही, जो हालिया वर्षों के अनुसार संतुलित मानी जा सकती है. ओबीसी वर्ग के लिए यह 87.28 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 85.92 अंक, SC वर्ग के लिए 79.03 अंक और ST वर्ग के लिए 74.23 अंक निर्धारित की गई है. यह आंकड़े दर्शाते हैं कि प्रारंभिक परीक्षा में भी वर्गवार प्रतिस्पर्धा काफी घनी रही.

मुख्य परीक्षा की श्रेणीवार कटऑफ

मुख्य परीक्षा (Mains) में कटऑफ अंक और अधिक चुनौतीपूर्ण रहे. सामान्य वर्ग के लिए मुख्य परीक्षा की कटऑफ 729 अंक रही, वहीं ईडब्ल्यूएस के लिए 696, ओबीसी के लिए 702, SC वर्ग के लिए 685 और ST वर्ग के लिए 684 अंक निर्धारित हुए हैं.

यह भी पढे़ं: अब CBSE के साथ उड़ान भरेंगे दिल्ली के स्पेशल स्कूल्स, 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा जल्द

फाइनल चयन के लिए यह रही अंतिम रेखा

फाइनल कटऑफ, जिसमें इंटरव्यू के अंक भी शामिल होते हैं, सामान्य वर्ग के लिए 947 अंक रही. यह अंक चयन की अंतिम सीमा को दर्शाता है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को सेवा आवंटित की जाती है.

टॉपर्स में शक्ति दुबे रहे नंबर 1

इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल और तीसरे पर डोंगरे अर्चित पराग रहे. टॉप 5 में तीन महिलाएं शामिल हैं. दिल्ली के आकाश गर्ग ने पांचवां स्थान पाया है. इस वर्ष 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 1009 को चयन मिला है. चयनितों में सामान्य वर्ग के 335, ओबीसी 318, ईडब्ल्यूएस 109, SC वर्ग के 160 और ST वर्ग के 87 अभ्यर्थी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, ये हैं टॉपर्स के नाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में कैसे कर सकते हैं अप्लाई?‌ मिलते हैं ₹5000
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में कैसे कर सकते हैं अप्लाई?‌ मिलते हैं ₹5000
पेपर लीक के बाद NTA में बदलाव, CISF से AI मॉनिटरिंग तक बढ़ी सुरक्षा
पेपर लीक के बाद NTA में बदलाव, CISF से AI मॉनिटरिंग तक बढ़ी सुरक्षा
UP में एग्रीकल्चर की 134 वैकेंसी, 10वीं और डिप्लोमा पास करें अप्लाई
UP में एग्रीकल्चर की 134 वैकेंसी, 10वीं और डिप्लोमा पास करें अप्लाई
बिहार SI मुख्य परीक्षा कैंसिल, जानें दोबारा कब होगा एग्जाम
बिहार SI मुख्य परीक्षा कैंसिल, जानें दोबारा कब होगा एग्जाम

वीडियोज

क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?
SIR पर EC में बवाल...ज्ञानेश कुमार पर सवाल!
चुनाव आयोग विवाद...इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार?
चुनाव आयोग विवाद पर BJP का पहला बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला?
BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
Embed widget