एक्सप्लोरर

UPPSC PCS मेन्स फाइनल 2017 परीक्षा के फाइनल मार्क्स हुए घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें कितना रहा कट ऑफ

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने कंबाइंड स्टेट सबोर्डिनेट सर्विसेज एग्जाम का परिणाम डिक्लेयर कर दिया है, देखें आप चयनित हुए हैं या नहीं

UPPSC PCS Mains Final Marks 2017 Declared:उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट/अपर सबोर्डिनेट सर्विसेज एग्जाम 2017 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी हो वे अपने मार्क्स के साथ-साथ कट ऑफ मार्क्स भी वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिये वेबसाइट का पता है www.uppsc.up.nic.in. मेन्स एग्जाम के कट ऑफ मार्क्स कैटेगरी वाइज़ चेक किये जा सकते हैं. ये फाइनल मार्क्स 04 फरवरी2020 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे.

पिछली परीक्षा संबंधित सूचनाएं –

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि कुछ समय पहले यूपीपीएससी ने कंबाइंड स्टेट/अपर सबोर्डिनेट सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 2017 का परिणाम डिक्लेयर किया था. इस परीक्षा में कुल 246654 कैंडिडेट बैठे थे, जिनमें से केवल 14032 ही चयनित हुये थे. यानी केवल इतने कैंडिडेट ही प्री परीक्षा को पार करके मेन्स के लिये आवेदन कर पाये थे. इन बचे कैंडिडेट्स की मेन्स परीक्षा का परिणाम ही आज आया है.

दरअसल यूपीपीएससी ने कंबाइंड स्टेट/अपर सबोर्डिनेट सर्विसेज एग्जाम 2017 के कुल तीन भाग हैं. पहले प्रिलिमिनेरी एग्जाम फिर मेन्स एग्जाम और आखिर में साक्षात्कार. जैसे-जैसे कैंडिडेट्स बाधाएं पार करते जाते हैं, अगले चरण में पहुंच जाते हैं. सभी चरणों को पार करने के बाद ही चयन फाइनल होता है. मेन्स एग्जाम का परिणाम आने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तैयारी के लिये कमर कसनी है.

कैसे देखें फाइनल मार्क्स –  

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जायें. वहां होम पेज पर View ALL News & Alerts section नाम का सेक्शन होगा, उसे क्लिक करें. यहां पहुंचने के बाद आप अंततः Final Mark sheet for COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES [P.C.S.] EXAMINATION-2017 नाम के सेक्शन पर आयेंगे, जहां से आपको एक नई विंडो पर ले जाया जायेगा.

ये परिणाम विज्ञापन संख्या [A-2/E-1/2017]  के तहत होमपेज पर प्रकाशित हुये हैं. नई विंडो पर पहुंचने के बाद आपको अपने सारे डिटेल्स जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि डालनी होगी. ऐसा करते ही परिणाम आपके सामने आ जायेगा. आखिरी स्टेप में उसे डाउनलोड कर लें. इसके साथ ही ताज़ा जानकारियों के लिये यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget