एक्सप्लोरर

UPPSC Exam 2021 Revised Schedule: यूपीपीएससी भर्ती परीक्षा 2021-22 रिवाइज्ड कैलेंडेर जारी, अक्टूबर में होगी PCS प्रीलिम्स परीक्षा

UPPSC Exam 2021 Revised Schedule: यूपीपीएससी ने 2021-22 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. नए एग्जाम कैलेंडर में जुलाई 2021 और अप्रैल 2022 के बीच होने वाली 15 रिक्रूटमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल है. जीआईसी, पीसीएस समेत विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में जुटे कैंडिडेट्स यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2021-22 में होने वाली रिक्रूटमेंट परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. कैलेंडर को ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से एक्सेस और डाउनलोड किया जा सकता है.बता दें कि ओरिजनल एग्जाम कैलेंडर इस साल जनवरी में जारी किया गया था लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से कई भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल में फेरबदल करना पड़ा था इस वजह से अब रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी किया गया है.

रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर में 15 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल है

गौरतलब है कि नए एग्जाम कैलेंडर में जुलाई 2021 और अप्रैल 2022 के बीच होने वाली 15 रिक्रूटमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल है. रिवाइज्ड परीक्षा कैलेंडर के अनुसार यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 जिसे कोविड-19 की वजह से स्थगित करना पड़ा था अब वह 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी. इसी तरह ACF/RFO प्रीलिम्स 2021 उसी तारीख को आयोजित की जाएंगी.

राजकीय इंटर कॉलेज (GIC)प्रवक्ता प्रीलिम्स परीक्षा 2020 19 सितंबर को

संशोधित एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता (पुरुष/महिला) प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का आयोजन अब 19 सितंबर 2021 को किया जाएगा. जबकि यूजी जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा 19 दिसंबर 2021 को शेड्यूल की गई है. इसी तरह सम्मिलत राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रीलिम्स परीक्षा 2021, सहायक वन संरक्षक (ACF)/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) प्रीलिम्स परीक्षा 2021 का आयोजन 24 अक्टूबर को हागा. इनके अलावा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) मेन परीक्षा 2021 का आयोजन 28 जनवरी 2022 को किया जाएगा. वहीं सहायक वन संरक्षक (ACF)/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) मेन परीक्षा 7 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी.

हालांकि यूपीपीएससी ने ये भी कहा है कि विशेष परिस्थितियों में एग्जाम शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

SSC CHSL 2018 : एसएससी CHSL स्किल टेस्ट 2018 का परिणाम घोषित, पढ़ें डिटेल्स

Visva-Bharati University Exam: 5 जुलाई से ऑनलाइन मोड में होंगे प्री डिग्री एग्जाम, वाइस चांसलर की बैठक में लिया गया फैसला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget