एक्सप्लोरर

UPJEE 2020 के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि एक बार फिर आगे बढ़ी

Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh ने UPJEE 2020 परीक्षा के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि एक बार फिर आगे बढ़ा दी है, ऑनाइन करें अप्लाई.

UPJEE 2020 Postponed Again: ज्वॉइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने यूपीजेईई 2020 परीक्षा के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि एक बार फिर आगे बढ़ा दी है. इस परीक्षा के लिये आवेदन आज यानी 17 जून 2020 से शुरू हुए हैं और इस बार यूपीजेईई परीक्षा के लिये अप्लाई करने की अंतिम तारिख 21 जून 2020 तय की गयी है.

काउंसिल का कहना है कि यह आखिरी बार है जब इस परीक्षा के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है. इसके बाद ऐसा नहीं होगा. वे कैंडिडेट जो किसी वजह से अभी तक आवेदन न कर पाये हों, वे अब अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिये कैंडिडेट्स को यूपीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है www.jeecup.nic.in.

ऐसे करें अप्लाई –

वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा के लिये आवेदन करना चाहते हैं, वे इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं.

सबसे पहले जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर जायें.

जो भी डिटेल्स मांगे गये हैं, उन्हें भरकर खुद को रजिस्टर करा लें.

इसके बाद जेईईसीयूपी 2020 एप्लीकेशन फॉर्म भरें.

बताये गये फॉरमेट में अपने सिग्नेचर, फोटोग्राफ और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

नेक्स्ट स्टेप में डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फीस भरें.

एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें और भविष्य के लिये सुरक्षित रख लें.

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इस समय जेईईसीयूपी 2020 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरते समय अतिरिक्त सावधानी रखें क्योंकि इस बार के टाइम पीरियड में जो कैंडिडेट एपलीकेशन फॉर्म भर रहे हैं, उनके लिए अब एप्लीकेशन करेक्शन विंडो नहीं खुलेगी. जो भी जानकारियां आप डालेंगे, वहीं अंतिम मानी जाएंगी. इसलिए फॉर्म जमा करने से पहले दो बार अच्छी तरह पूरा फॉर्म चेक कर लें. जहां तक एडमिट कार्ड रिलीज़ का सवाल है तो काउंसिल ने एमडिट कार्ड रिलीज़ के लिये 08 जुलाई 2020 की तारीख तय की है. वहीं परीक्षा आयोजित होगी 25 जुलाई 2020 को. यह एक ऑफलाइन परीक्षा है, जिसके माध्यम से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट के डिप्लोमा कोर्सेस के लिये कैंडिडेट्स का चयन होता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget