एक्सप्लोरर

Schools Closed: यूपी के इन जिलों में इस वजह से बंद रहेंगे स्कूल, पॉलिटेक्निक परीक्षा भी स्थगित

Schools Closed In UP: यूपी के इन जिलों में स्कूल और कॉलेज कुछ दिनों के लिए बंद किए जा रहे हैं. कई जगहों पर पॉलिटेक्निक परीक्षा भी स्थगित की गई है. क्या है इसके पीछे वजह और कब खुलेंगे स्कूल, जानिए.

School, College Closed In UP: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और कुछ जगहों में बंद होने वाले हैं. ये छुट्टियां कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की जा रही हैं. इसी वजह से यूपी के कुछ जिलों में पॉलिटेक्निक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है और अब ये आगे जाकर दूसरी तारीखों पर आयोजित की जाएगी. यूपी के मजुफ्फरनगर में स्कूल और कॉलेज पहले ही बंद करने की घोषणा कर दी गई थी. यहां 8 जुलाई से शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं जो 16 जुलाई तक बंद रहेंगे. अब लिस्ट में कुछ और नाम भी जुड़ गए हैं.

मेरठ में भी बंद हुए स्कूल

मुजफ्फरनगर के सभी स्कूल और कॉलेज इस नियम के दायरे में आएंगे. यानी प्राइवेट या गवर्नमेंट सभी संस्थानों को बंद कर दिया गया है. इसके बाद मेरठ में भी यही फैसला लिया गया है. यहां के स्कूल, डिग्री कॉलेज, कोचिंग सेंटर सभी 10 जुलाई से 17 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे. यहां पर भी नियम सभी तरह के शैक्षणिक संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा. इसके साथ ही बागपत और सहारनपुर में भी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

यहां 8वीं तक के स्कूल बंद

जहां मुजफ्फरनगर और मेरठ में सभी क्लास और डिग्री कॉलेजों समेत सब कुछ बंद कर दिया गया है, वहीं बदायूं में केवल 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद किए गए हैं. ये बंदी दो दिन के लिए है शनिवार और सोमवार. यहां मंगलवार से फिर से स्कूल खुल जाएंगे. ये फैसला केवल छोटी क्लास के स्टूडेंट्स के लिए है.

पॉलिटेक्निक परीक्षा आगे बढ़ी

मेरठ और मुजफ्फरनगर में पॉलिटेक्निक परीक्षाओं की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है. यहां पर 10 से 15 जुलाई के बीच होने वाली परीक्षाओं का आयोजन अब 21 से 26 जुलाई 2023 के बीच किया जाएगा. स्कूल बंद करने से लेकर परीक्षाएं आगे बढ़ाने तक का फैसला कांवड़ यात्रा की वजह से लिया गया है. कांवड़ यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन हो जाए इसलिए स्कूल बंद किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: इंफोर्समेंट कॉन्सटेबल के बंपर पद पर शुरू हुए आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget