एक्सप्लोरर

UP Board Results: जानिए उत्तर प्रदेश में कब 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित होंगे, नियम और कायदे भी जानें

UP Board Result 2021: यूपी बोर्ड 15 जुलाई तक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक तारीख को लेकर कोई एलान नहीं किया है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित करने की संभावना है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्टों का दावा है कि परिणाम लगभग तैयार है और पांच दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाएगा. जारी होने के बाद यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगा.

यूपी बोर्ड स्पेशल क्राइटेरिया के आधार पर परिणाम करेगा घोषित

इस साल ज्यादातर बोर्डों की तरह  यूपीएमएसपी भी स्पेशल क्राइटेरिया के आधार पर परिणाम घोषित करेगा. परीक्षाएं आयोजित न किए जाने की वजह से  इस वर्ष कोई मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी, इसलिए किसी भी कक्षा के लिए टॉपर्स की घोषणा नहीं की जाएगी. गौरतलब है कि यूपी बोर्ड में अगले हफ्ते 56 लाख छात्रों का रिजल्ट आने वाला है. यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 56,04,628 छात्रों ने पंजीकरण कराया है  जिसमें 29.4 लाख कक्षा 10 के छात्र और 26.10 लाख कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं.

छात्रों को कम से कम 35 फीसदी अंक लाने जरूरी

परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 35 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं, जबकि महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित कुछ बोर्डों ने इस साल किसी भी छात्र को फेल नहीं करने और मिनिमम मार्क्स लाने में असफल रहने वाले छात्रों के ग्रेस मार्क्स देकर पास करने का फैसला किया है. हालांकि यूपी बोर्ड ने अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की है.

यूपी बोर्ड ने इस फॉर्मूले से तैयार किया है 10वीं-12वीं का रिजल्ट

बोर्ड के मुताबिक कक्षा 12 के छात्रों को उनके कक्षा 10 और कक्षा 9 के प्रदर्शन के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे. कुल अंकों में से, 50 प्रतिशत वेटेज कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा, 10 प्रतिशत वेटेज कक्षा 12 में आयोजित प्री-बोर्ड और 40 प्रतिशत वेटेज कक्षा 11 की परीक्षा के लिए दिया जाएगा. वहीं कक्षा 10 के अंकों की गणना के लिए कक्षा 9 को 50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा, शेष 50 प्रतिशत कक्षा 10 के प्री-बोर्ड को दिया जाएगा.

पिछले साल की बात करें तो 74.64 प्रतिशत छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा पास की थी. वहीं 2019 में पास प्रतिशत 79.2 प्रतिशत था. 2020 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 83.31 प्रतिशत था जबकि 2019 में 80.07 प्रतिशत था.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: यूपीएससी के लिए बैंक की नौकरी छोड़ी, 2 साल तक बच्चे से दूर रहकर अनु कुमारी ने हासिल की सफलता

MPPSC Assistant Manager Recruitment 2021: मध्य प्रदेश में असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों पर निकली भर्तियां, यहां जानें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jobs News: HAL में निकली ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन
HAL में निकली ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
CBSE Rule changes 2026: 7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?
7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?
Jobs News: 10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget