एक्सप्लोरर

UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए अब जनता से मांगी गई मदद, इस नंबर पर चुपचाप दें सूचना

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा से संबंधित जरूरी नोटिस जारी किया गया है. इसमें बोर्ड ने आम जनता से मदद मांगी है, सूचना देने वाले की आइडेंटिटी गुप्त रखी जाएगी.

UP Police Constable Recruitment Exam 2024 Important Notice: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा कुछ समय पहले कैंसिल कर दी गई थी. पेपर लीक का मामला सामने आने पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसका आयोजन 18 और 19 फरवरी 2024 के दिन किया गया था. परीक्षा आयोजित होने के बाद पेपर लीक होने की घटना के कारण इस भर्ती को कैंसिल कर दिया गया था. अब ये परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी. इसके लिए तारीखें तय हुई हैं 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024.

जारी हुआ नोटिस

इस बार परीक्षा के आयोजन में किसी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए बोर्ड ने अतिरिक्त तैयारी की है. यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने नोटिस जारी किया है और कहा है कि आम जनता में से किसी को भी अगर पेपर लीक या किसी असमान्य गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वह बोर्ड को चुपचाप सूचना दे सकता है. उसकी पहचान उजागर नहीं की जाएगी और बोर्ड इस संबंध में जरूरी कार्यवाही करेगा.

ईमेल आईडी और फोन नंबर जारी

यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने इसके लिए एक फोन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है. जो भी चाहे इस फोन नंबर पर कॉल करके या ईमेल भेजकर किसी भी असमान्य गतिविधि की सूचना दे सकता है. सूचना देने वाले की आइडेंटिटी गुप्त रखी जाएगी. ऐसा करने के लिए ईमेल आईडी का पता ये है – satarkata.policeboard@gmail.com. वहीं फोन नंबर ये है – 9454457951.

48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. इन सभी को पिछली बार परीक्षा कैंसिल होने से काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा था. इस बार किसी तरह का पेपर लीक या ऐसे ही कोई समस्या न हो, इसलिए बोर्ड अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है.

उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 60,244 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती होनी है. इसके लिए बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है.

इस वेबसाइट पर देखें नोटिस

इस संबंध में जारी नोटिस चेक करने के लिए आप यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता ये है - uppbpb.gov.in. इसके साथ ही अपने नोटिस का डायरेक्ट लिंक नीचे भी साझा किया है, आप यहां से भी जानकारी पा सकते हैं.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबत जारी नोटिस में बोर्ड ने लिखा है कि, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती – 2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23, 24, 25, अगस्त तथा 30, 31 अगस्त 2024 को दो पालियों में आयोजित करायी जानी है. भर्ती परीक्षाओं को शुचितापूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराये जाने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कटिबद्ध है.’

नोटिस में आगे पेपर लीक, पेपर बेचना-खरीदना, नकल, सॉल्वर बैंग या किसी भी और गतिविधि की सूचना देने के नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई है.

नोटिस देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकली एक और भर्ती, 44 हजार सैलरी और 43 साल तक के कैंडिडेट्स को मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Nursing Counselling 2026: एम्स नर्सिंग में दाखिले के लिए चॉइस फिलिंग शुरू, ऐसे करें आवेदन
एम्स नर्सिंग में दाखिले के लिए चॉइस फिलिंग शुरू, ऐसे करें आवेदन
MBBS Fees: सरकारी में MBBS की फीस सबसे कम कहां? काउंसिलिंग से पहले जान लें
सरकारी में MBBS की फीस सबसे कम कहां? काउंसिलिंग से पहले जान लें
Career Options Without JEE NEET: बिना JEE- NEET भी बन सकता है करियर, ये कोर्स दिलाएंगे तगड़ा पैकेज
बिना JEE- NEET भी बन सकता है करियर, ये कोर्स दिलाएंगे तगड़ा पैकेज
भारत में कब और कहां देखें WWE लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरा शेड्यूल
भारत में कब और कहां देखें WWE लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget