एक्सप्लोरर

UP NEET UG काउंसलिंग की च्वॉइस फिलिंग और एलॉटमेंट की तारीखें बदली, यहां देखें नया शेड्यूल

UP NEET UG Counselling 2022: डीएमईटी उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग की च्वॉइस फिलिंग और सीट एलॉटमेंट की तारीखों में बदलाव किया है. यहां देखें नया शेड्यूल.

UP NEET UG Counselling Dates Changed: डायरेक्ट्रेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, उत्तर प्रदेश (DMET, UP) ने नेशनल एलिजबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (UP NEET) काउंसलिंग की तारीखों में बदलाव किया है. काउंसलिंग से संबंधित विभिन्न कामों जैसे सिक्योरिटी फीस जमा करना, च्वॉइस फिलिंग, एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना आदि के लिए नया शेड्यूल जारी हुआ है और अब ये सब पहले से तय शेड्यूल पर नहीं होगा. डीएमईटी ने सीट एलॉटमेंट रिजल्ट डिक्लयरेशन से लेकर आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग करने तक के पूरे काउंसलिंग शेड्यूल में चेंज कर दिया है.

इस वेबसाइट पर देखें नया शेड्यूल

वे कैंडिडेट्स जो यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में भाग ले रहे हों, वे बदला हआ शेड्यूल देखने के लिए यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. ऐसा करने के लिए यूपी नीट की ऑफीशियल वेबसाइट का पता ये है – upneet.gov.in

क्या है नया शेड्यूल

नई तारीखों के हिसाब से यूपी नीट काउंसलिंग का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट पहले 4 या 5 नवंबर 2022 के दिन घोषित होना था जो नहीं हुआ. अब ये नतीजे 8 या 9 नवंबर 2022 के दिन जारी किए जाएंगे. इस बीच यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग का कार्यक्रम चलता रहेगा और कैंडिडेट्स कल यानी 07 नवंबर 2022 दिन सोमवार तक च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं.

बता दें कि डायरेक्ट्रेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के राउंड वन की पहली मेरिट लिस्ट 29 अक्टूबर 2022 के दिन जारी की थी.

ऐसे करें च्वॉइस फिलिंग

च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नीट यूजी 2022 रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा. फिर उम्मीदवार को वरीयता क्रम में पसंदीदा कॉलेजों का चयन करना होगा. पसंदीदा कॉलेज चुनने के बाद, उम्मीदवार को आगे की प्रक्रिया के लिए सेलेक्शन को सेव करना होगा.

यहां देखें अन्य जरूरी तारीखें -

ये भी जान लें कि सीट एलॉटमेंट के नतीजे 8 या 9 नवंबर 2022 के दिन जारी होंगे और एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने का काम और आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग का काम 9 से 13 नवंबर 2022 के बीच किया जा सकता है. अन्य किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एनटीपीसी में एग्जीक्यूटिव के पद पर निकली वैकेंसी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
NCERT की कक्षा 8 की किताब के एक अंश पर विवाद, ब्राह्मण समुदाय ने जताई आपत्ति
NCERT की कक्षा 8 की किताब के एक अंश पर विवाद, ब्राह्मण समुदाय ने जताई आपत्ति
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
HPCL में 700 से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती, अप्लाई करने की लास्ट डेट करीब
HPCL में 700 से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती, अप्लाई करने की लास्ट डेट करीब

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
Tofu Vs Paneer: टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
Embed widget