एक्सप्लोरर

UP Board: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से होंगी शुरू, नोट कर लें जरूरी डेट्स

यूपी बोर्ड ने 2025 इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की डेट्स जारी कर दी हैं. जिन्हें छात्र - छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 2025 के लिए आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं) प्रयोगात्मक परीक्षाओं की डेट्स घोषित कर दी गई हैं. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने शुक्रवार को मंडलवार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया. इन प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा.

पहला चरण
23 से 31 जनवरी 2025 तक पहले चरण में प्रयोगात्मक परीक्षा 23 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित की जाएगी. इस चरण में आगरा मंडल, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटल और बस्ती मंडल के जिलों में परीक्षा होगी.

दूसरा चरण
1 से 8 फरवरी 2025 तक दूसरे चरण की परीक्षाएं 1 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी. इस चरण में अलीगढ़ मंडल, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के जिलों के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी.

सीसीटीवी निगरानी में होगी परीक्षा सचिव ने बताया कि इन प्रयोगात्मक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाओं का आयोजन होगा. साथ ही, इन परीक्षाओं की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

न कोचिंग न ट्यूशन दूसरी बार में क्रेक किया BPSC, ऐसे पैदा हुई थी अधिकारी बनने की चाहत

प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं
 4 से 10 जनवरी तक वहीं, विद्यालय स्तर पर कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 4 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी. स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. दूसरी ओर, हाईस्कूल (10वीं) की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर पिछले साल की तरह ही विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी.

हाईस्कूल प्रयोगात्मक परीक्षा
10 जनवरी से अंक अपलोड हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन), नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. यह प्रक्रिया 10 जनवरी 2025 से शुरू होगी.

परीक्षाएं
11 से 21 जनवरी तक इसके अलावा कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी. इन परीक्षाओं का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

भारत के 10 सबसे महंगे स्कूल, जहां एडमिशन कराने में रईसों का भी छूटता है पसीना

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget