एक्सप्लोरर

UP Board Exams 2020: चार लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड 2020 परीक्षाओं को इस बार करीब 4.68 लाख विद्यार्थियों ने छोड़ा है. आज से हो रही हैं परीक्षाएं खत्म. ऐसी ही और जानकारियों के लिये पढ़ें ये खबर

UP Board Exams 2020 Ended Today: उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं आज खत्म हो गयी हैं. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि यूपी बोर्ड की कक्षा दस और बारह की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुईं थीं जो आज यानी 06 मार्च को समाप्त हो गयी हैं. ऐसी संभावना है कि होली के बाद कॉपियां जंचना शुरू होंगी. इस बीच चौंकाने वाली खबर यह है कि इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ने वाले कैंडिडेट्स की संख्या अभी तक 4,68,804 पहुंच गयी है. यानी तकरीबन 4.68 लाख विद्यार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं. अब तक 400 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है जबकि अलग-अलग मामलों में प्रदेश में अब तक 223 एफआईआर दर्ज की गई हैं. गुरुवार को प्रयागराज में 1483 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी. इन 1476 विद्यार्थियों में से 619 छात्र और 857 छात्राएं हैं.

इस तारीख से जंचेंगी कॉपियां –

अभी तक मिली सूचना के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियां होली बाद जांची जायेंगी. 15 या 16 मार्च तक कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो जाना चाहिए. अंदाजन यह काम दस दिन तक चलेगा और 26 मार्च तक कॉपी जंचने का काम खत्म हो जाने की उम्मीद है. इस वर्ष कॉपियों का मूल्यांकन 10 दिन में पूरा करने के लिए केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. हालांकि अब तक केंद्रों की संख्या तय नहीं हो सकी है. अब तक 4.68 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है. इस प्रकार सात लाख कॉपियां कम भी मान लें तो करीब 3.5 करोड़ कॉपियां जांची जानी है.

कैमरे की निगरानी में होगा मूल्यांकन –

यूपी बोर्ड की कॉपियां पहली बार सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में जांची जाएंगी. हो सकता है इसकी वेबकास्टिंग भी हो पर अभी इस बारे में कोई पक्की खबर नहीं है. इस संबंध में सचिव यूपी बोर्ड नीना श्रीवास्तव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को साफ निर्देश दिये हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए निर्धारित केंद्रों पर स्ट्रांगरूम, मूल्यांकन कार्य के लिए तय कमरों में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर आदि की व्यवस्था की जाये. पिछले साल भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन के निर्देश दिए गए थे लेकिन पिछले साल ज्यादातर स्कूलों में वॉइस रिकॉर्डर की सुविधा नहीं थी.

स्मार्ट फोन पर भी रोक –

बाकी नियमों के साथ इस बार मोबाइल फोन्स को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है. इस दिशा में मूल्यांकन करने वाले शिक्षक स्मार्ट फोन नहीं रख सकते. दरअसल दो साल पहले कुछ गोपनीयता दस्तावेज व्हाट्सएप पर वायरल हो गये थे. उसके बाद बोर्ड ने सभी डीआईओएस को यह निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति मूल्यांकन के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग
क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 
क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget