एक्सप्लोरर

UP Board Exam centers List 2021: यूपी बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 8514 सेंटर्स पर होंगे 10 वीं-12वीं के एग्जाम, पढ़ें लिस्ट

UP Board Exam Centers List 2021: यूपी बोर्ड ने प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी कर दी है. सूची के मुताबिक प्रदेश में कुल 8514 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

UP Board Exam Centers List 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. इस बार प्रदेश के कुल 75 जिलों में 8514 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. यह सूची बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. बोर्ड ने पहली बार कुल 8497 केंद्रों की सूची जारी की थी. सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक {डीआईओएस} ने स्कूलों से आपत्तियां लेने के बाद इसे निस्तारित किया. निस्तारण के बाद केंद्रों की संख्या में 17 की वृद्धि हुई है. इस प्रकार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए कुल परीक्षा केंद्रों की सूची बढ़कर 8514 हो गई है.

जिले स्तर पर आपत्तियां निस्तारित करवाने के बाद बोर्ड ने प्रदेशस्तर पर 18 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की है. बोर्ड स्तर पर गठित कमेटी प्रदेशस्तर पर प्राप्त आपत्तियां निस्तारित करने के बाद 22 फरवरी को केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा.

विदित है कि 21 जनवरी 2021 को प्रदेश की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने एक आदेश जारी कर कहा था कि पिछले साल की तुलना में इस बार 10 प्रतिशत से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएं. वर्ष 2020 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 7784 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डिटेल्स टाइम टेबल जारी कर दी है. यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होकर 10 मई तक चलेगी.  जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 अप्रैल को शुरू होकर 12 मई को खत्म होगी. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जायेंगी. इनमें सुबह 8.00 बजे से 11.15 बजे तक और दोपहर की पाली में दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जायेंगी.

इस बार कुल 29,94,312 स्टूडेंट्स हाईस्कूल में और 26,09,501 स्टूडेंट्स  इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. इस प्रकार इस साल कुल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 56 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो

Embed widget