एक्सप्लोरर

UP BEd Entrance Exam 2020: 09 अगस्त की यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा पर साप्ताहिक लॉकडाउन की मिलेगी छूट, स्टूडेंट्स कर रहें हैं विरोध

9 अगस्त को होने वाली यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टूडेंट्स को साप्ताहिक लॉकडाउन से छूट दे दी है. सभी स्टूडेंट्स अब अपने परीक्षा केंद्र पर आसानी से पहुँच सकेंगें.

UP B.Ed. Entrance Exam 2020: उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बीएड  परीक्षार्थियों को आने-जाने की पूरी छूट मिलेगी. इसके लिए उन्हने केवल प्रवेश-पत्र (UP B.Ed. Entrance Exam Admit Card) दिखाना होगा. स्टूडेंट्स को असुविधा न हो इसके लिए सभी सार्वजनिक निजी यातायात जैसे टेंपो,  टैक्सी, ओला, उबर,  प्राइवेट व सरकारी बसें 08 व 09 अगस्त को चलाने की अनुमति दी गई.

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर हो रहा विरोध

वहीँ दूसरी तरफ लखनऊ यूनिवर्सिटी की तरफ से 9 अगस्त को आयोजित होने वाली यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा-2020 को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है. 9 अगस्त को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को स्थगित करने के मामले में कुछ अभ्यर्थियों ने तो केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री तक को पत्र लिखा है. आपको बता दें कि 9 अगस्त को होने वाली यह प्रवेश परीक्षा प्रदेश भर के कुल 73 जिलों में आयोजित की जाएगी. इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए 9 अगस्त 2020 को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के बारे में गाइड लाइन भी जारी कर चुका है. मतलब 9 अगस्त को होने वाली यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स और लखनऊ यूनिवर्सिटी आमने-सामने की स्थिति में आ गए हैं.

स्टूडेंट्स इस कारण से परीक्षा को स्थगित करने की कर रहे हैं मांग.

छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है करीब 900 किमी. दूर- 9 अगस्त को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि उनका सेंटर करीब 900 किमी. दूर बना दिया गया है. छात्रों का कहना है कि आवेदन करते समय उन्होंने जिन तीन शहरों का विकल्प भरा था उन विकल्पों को नजरंदाज कर दिया गया और उन्हें करीब 900 किमी. दूर का सेंटर दे दिया गया. ऐसे स्टूडेंट्स का कहना है कि वीकेंड में सरकार की तरफ से किए गए लॉक डाउन और बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इतनी अधिक दूरी की यात्रा कैसे की जा सकती है.

दिनभर मास्क लगाना भी है कारण- 9 अगस्त को होने वाली प्रवेश परीक्षा का विरोध दिव्यांग स्टूडेंट्स भी कर रहे हैं. उनका तो यहां तक कहना है कि 9 अगस्त को परीक्षा कराने का मतलब यह है कि ‘सरकार ने इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान कर दी है’. उनका कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक मास्क लगाना भी मुस्किल पैदा कर सकता है. दिन भर मास्क लगाए रहने से स्टूडेंट्स बीमार भी हो सकते हैं. दो-चार दिव्यांग स्टूडेंट्स ने तो केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री तक को पत्र लिखकर परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया है. 

  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget